Home > वायरल न्यूज़,
शनि के कोप से बचाता है शमी का पौधा, दोषों का होता है निवारण

शनिवार को शनिदेव और हनुमान जी की पूजा करने से इंसान के जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है. घर को साफ रखना और हरियाली का वातावरण बनाए रखने से भी भगवान बहुत जल्द प्रसन्न होते हैं. कर्मों के फल देने के लिए जाने वाले शनिदेव को शमी का पौधा बहुत प्रिय है. ऐसी मान्यता है कि घर में शमी का पेड़ लगाने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं और शमी का पौधा उनके कोप से भी बचाता है. इसी के साथ देवी-देवताओं की कृपा भी प्राप्त होती है और घर में सुख-समृद्ध‍ि बनी रहती है.

न्याय के देवता शनि को खुश करने के लिए शास्त्रों में कई उपाय बताए गए हैं, जिनमें से एक है शमी के पेड़ की पूजा. शनिदेव की टेढ़ी नजर से रक्षा करने के लिए शमी के पौधे को घर में लगाकर उसकी पूजा करनी चाहिए. नवग्रहों में शनि महाराज को न्यायाधीश का स्थान प्राप्त है, इसलिए जब शनि की दशा आती है, तब जातक को अच्छे-बुरे कर्मों का पूरा फल प्राप्त होता है. यही कारण है कि शनि के कोप से लोग भयभीत रहते हैं. इससे बचने के लिए शमी के पौधे की पूजा करें और रोज उसके सामने सरसों के तेल का दीपक जलाएं. शमी का वृक्ष कई दोषों का निवारण करता है 
शमी के वृक्ष पर कई देवताओं का वास होता है. सभी यज्ञों में शमी वृक्ष की समिधाओं का प्रयोग शुभ माना गया है. शमी के कांटों का प्रयोग तंत्र-मंत्र बाधा और नकारात्मक शक्तियों के नाश के लिए होता है. शमी के पंचांग, यानी फूल, पत्ते, जड़ें, टहनियां और रस का इस्तेमाल कर शनि संबंधी दोषों से जल्द मुक्ति पाई जा सकती है. शमी का वृक्ष घर के ईशान कोण (पूर्वोत्तर) में लगाना लाभकारी माना गया है. इसमें प्राकृतिक तौर पर अग्न‍ि तत्व पाया जाता है.

Share This News :