Home > वायरल न्यूज़,
वीना की सुंदरता के चर्चे

रायपुर । à¤µà¥€à¤¨à¤¾ सेंद्रे.. वो नाम जो इन दिनों चर्चा में है। खूबसूरत आंखों, मनमोहक मुस्कान और बेहतरीन कद काया के साथ वीना ने मॉडलिंग की दुनिया में छत्तीसगढ़ का नाम एक बार फिर रोशन किया है। वीना दरअसल ट्रांसजेंडर हैं और वो मिस ट्रांसक्वीन इंडिया कॉम्पिटिशन में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व कर रही हैं।

ऑनलाइन वोटिंग के जरिए देशभर से ट्रांसजेंडर समुदाय से ब्यूटी क्वीन का चुनाव हो रहा है। इस कॉम्पिटिशन में अभी वीना टॉप पर चल रही हैं। इस कॉन्टेस्ट में वीना के साथ देश के अलग-अलग राज्यों से ट्रांसजेंडर्स शामिल हो रही हैं।वीना ने बताया कि बचपन से ही उनकी कद काठी और चेहरे को लेकर लोगों से तारीफ मुझे तारीफ मिलती थी। वीना ने कहा - पढ़ाई तो ज्यादा नहीं कर पाई, लेकिन मन में था कि कुछ बेहतर करूं और अपनी एक पहचान बनाउं। इसके बाद मैंने मॉडलिंग के फील्ड में काम करने का निर्णय लिया। बहुत बार ऐसा होता था कि मैं किसी कॉम्पिटिशन के लिए सिलेक्ट होती थी, लेकिन जब उन्हें पता चलता था कि मैं ट्रांस वुमन हूं तो मुझे बाहर कर दिया जाता। बावजूद इसके इस तरह के हालात ने मुझे कभी निराश नहीं किया। मैंने अपना मनोबल हमेशा बनाकर रखा और अब लोगों को मेरी क्षमता पर भरोसा होने लगा है।वीना का मानना है कि अब समाज में लैंगिक भेदभाव कम हो रहा है। लोगों की सोच बदल रही है और दूसरों के अधिकारों के प्रति लोग सकारात्मक हो रहे हैं। ट्रांसजेंडर्स को संवैधानिक दर्जा मिलने के बाद समाज के नजरिए में भी काफी बदलाव आया है। अब इस समुदाय से युवा आगे बढ़ रहे हैं। पढ़ लिखकर अच्छे करियर ऑप्शन चुन रहे हैं और अपने सपने पूरे कर रहे हैं। वीना ने कहा - मेरे घर, परिवार, मोहल्ले, गांव और समाज के लोगों ने मेरे साथ कभी भेदभाव नहीं किया और इसी ताकत की वजह से मेरा आत्मविश्वास मजबूत हुआ। सामाजिक बदलाव हमसे ही होता है। अगर हम बदलेंगे तभी समाज भी बदलेगा।वीना ने कहा, मैंने कुछ करने की सोची। खुद को साबित करने की हिम्मत जुटाई और उस रास्ते पर आगे बढ़ रही हूं। बहुत से ऐसे बच्चे होते हैं जिन्हें उनके परिवार वाले सिर्फ इस वजह से खुद से दूर कर देते हैं कि वे ट्रांस हैं। हमें यह बात समझनी चाहिए कि हर कोई इंसान है और अब को अपनी जिंदगी बेहतर जीने और सपने पूरे करने का हक है। पैरेन्ट्स को ऐसे बच्चों से मुंह मोड़ने की बजाए उन्हें सपोर्ट करना चाहिए।

मनमोहक हैं अदाएं

 

 

अलग-अलग चरणों में प्रतियोगिता के जरिए वीना को छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुना गया था और अब वीना ने अपनी प्रतिभा के दम पर इस प्रतियोगिता में पहले पायदान पर जगह बना ली है। 24 साल की वीना मूल रूप से रायपुर की ही रहने वाली हैं और यहीं उन्होंने अपनी मॉडलिंग व पर्सनालिटी डेह्वलपमेंट की ट्रेनिंग पूरी की है। रैंप पर वॉक के दौरान वीना की अदाएं देखने लायक हैं।

Share This News :