Home > वायरल न्यूज़,
तंबाकू उत्पादों पर एक सितंबर से नई चित्रात्मक चेतावनी

नई दिल्ली। à¤•ेंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पादों के पैकेटों पर चित्रात्मक चेतावनी के आकार को बढ़ा दिया है। चित्र में तंबाकू खाने से शरीर पर पड़ने वाले बुरे असर को दिखाया गया है। एक आधिकारिक बयान में ये नई चित्रात्मक चेतावनी एक सितंबर से इस्तेमाल की जाएगी।

सरकार ने तस्वीरों के दो अलग सेट जारी किए हैं। पहला सेट 12 महीने की अवधि के लिए एक सितंबर 2018 से तंबाकू उत्पादों पर इस्तेमाल किया जाएगा। इसके बाद दूसरे सेट की तस्वीरों का इस्तेमाल किया जाएगा।

बयान में कहा गया है कि भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने सभी तंबाकू उत्पादों के लिए विशिष्ट स्वास्थ्य चेतावनियों के नए सेटों को अधिसूचित किया है। बता दें कि एक सितंबर 2018 से सभी तंबाकू उत्पादों पर इन तस्वीरों को छापना जरूरी होगा।

Share This News :