Home > वायरल न्यूज़,
तत्काल बदल दे ऐसा ATM कार्ड, वरना लग सकता है चूना

 à¤…गर आप बिना चिप वाला एटीएम चला रहे हैं तो जल्द ही इस कार्ड को बदलना होगा। आरबीआई से मिले निर्देशानुसार सुरक्षा का ध्यान रखते हुए इन कार्डों को ब्लाक भी किया जा सकता है। हालांकि इन दिनों बैंक उपभोक्ताओं के पास अलर्ट मैसेज भेज रहे हैं कि वे बिना चिप वाले एटीएम जल्द से जल्द बदलवाएं।

एसबीआई, सेन्ट्रल बैंक, पीएनबी समेत दूसरे सभी राष्ट्रीयकृत तथा निजी बैंकों के ऐसे उपभोक्ता जिनके पास पुराने कार्ड है, उन्हें बैंक जाकर अपने कार्ड बदलवाने होंगे। आरबीआई से मिले नए निर्देशों के बाद ऐसा किया जा रहा है।

आरबीआई ने बैंकों को स्पष्ट रूप से कहा है कि उपभोक्ता सेवा में बढ़ोतरी के साथ ही उपभोक्ताओं के साथ होने वाले बैंकिंग फ्रॉड को भी कम करना होगा। पुराने कार्ड बदलवाने के लिए बैंक ने अभी कोई समय-सीमा तय नहीं की है। पुराने एटीएम कार्ड वाले लाखों उपभोक्ताओं को अपने कार्ड बदलवाने होंगे।

बैंक अफसरों का कहना है कि चिप वाले एटीएम कार्ड कुछ सालों पहले ही शुरू किए गए हैं, इसलिए अधिकांश बैंक उपभोक्ताओं के पास बिना चिप वाले एटीएम कार्ड ही हैं। चिप लगे एटीएम में उपभोक्ता की सारी डिटेल होती है तथा इसमें उसका आधार नंबर भी लिंक होता है।इस एटीएम कार्ड में फ्रॉड हो पाना बहुत मुश्किल होता है। पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के मंडल प्रमुख राजीव खेड़ा ने बताया कि सुरक्षा कारणों के मद्देनजर उपभोक्ताओं के पुराने एटीएम कार्ड बदलवाए जा रहे है। चिप वाले एटीएम कार्ड ज्यादा सुरक्षित माने जाते है।चिप लगे एटीएम लेने के लिए बैंक में जाकर आप अपना पुराना एटीएम कार्ड जमा करेंगे तथा नए कार्ड के लिए तत्काल आवेदन करेंगे। आपको आपका नया एटीएम कार्ड मिल जाएगा।बैंक अफसरों का कहना है कि एटीएम फ्रॉड की शिकायतें इन दिनों बढ़ती जा रही हैं। बिना चिप वाले एटीएम में इस प्रकार के फ्रॉड होने के चांसेस ज्यादा रहते हैं। लेकिन एटीएम में चिप लगी होने से उसके जरिए फ्रॉड होने के चांसेस घट जाते हैं। सुरक्षा कारणों से ही एटीएम कार्ड में इन दिनों उसके नंबर भी उभरकर आने लगे हैं।

Share This News :