Home > वायरल न्यूज़,
ये है देश का 'स्मार्ट' गांव, सुविधाएं देख हो जाओगे हैरान

धमतरी। चमचमाती सड़कें, सड़क-चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे, हर घर में शौचालय, सार्वजनिक वाटर प्यूरिफायर, वाटर कूलर, अंडरग्राउंड ड्रेनेज सिस्टम, सोलर लाइट, सर्वसुविधायुक्त स्कूल, ई-प्रशासन, वाई-फाई सुविधा, सोसाइटी का अपना मोबाइल ऐप और पब्लिक एड्रेस सिस्टम भी...।

बदलते भारत के स्मार्ट होते गांवों की तस्वीर देख उत्साह दोगुना हो उठता है कि सचमुच अपना देश बदल रहा है। ऐसे ही दो स्मार्ट गावों की कहानी। धमतरी जिले के कुरुद ब्लाक स्थित सिवनीखुर्द ग्राम पंचायत सुविधाओं के नाम पर शहरी व्यवस्थाओं को भी मात दे रही है। वह भी अपने दम पर।

उपरोक्त तमाम सुविधाओं के अलावा यहां सामुदायिक भवन भी है, जिसमें ग्रामीणों के मनोरंजन के लिए 42 इंच की एलसीडी टीवी मौजूद है। जगह-जगह वाटर कूलर सिस्टम के अलावा सड़क चौराहों पर सोलर लाइट लगी हैं तो 22 सीसीटीवी कैमरे गांव की सतत निगरानी करते हैं। सभी नालियां अंडरग्राउंड हैं।

करीब 2200 की आबादी वाली इस पंचायत में दिन ढलते ही सोलर लाइट से सड़कें और गलियां जगमगा उठती हैं। गांव में पानी की टंकियों के पास वाटर कूलर लगाए गए हैं। सरपंच बलराम पटेल कहते हैं, गांव को वह सभी सुविधाएं देने की कोशिश कर रहे हैं, जो शहरों में होती हैं।इसके लिए पंचायत फंड के साथ ही जनप्रतिनिधियों से भी सहयोग लिया जाता है, आम जन भी मदद को आगे आते हैं। पंचायत की आमदनी बढ़ाने की लगातार कोशिशें भी होती रहती हैं। जल्द ही हम मल्टी जिम भी खोलने जा रहे हैं। आपात स्थिति के लिए एक एंबुलेंस लेने की भी योजना है।

Share This News :