Home > वायरल न्यूज़,
किसने शुरू की थी कावड़ यात्रा की परंपरा? जानें इसका इतिहास

भोलेनाथ धरती पर भ्रमण करते हैं और भक्तों पर अपनी कृपा बरसाते हैं। सावन आते ही कावड़ यात्रियों का जत्था देखने को मिलता है। केसरिया रंग के कपड़े धारण करके कंधों पर जल लटकाकर मीलों तक पैदल चलने की ये परंपरा सदियों से चली आ रही है। लेकिन क्या आप जानते हैं कावड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई थी? कौन बना था पहला कावड़ यात्री? साथ ही सावन के दौरान किन जगहों पर कावड़ यात्रा करने का विशेष महत्व होता है? अगर नहीं तो फिर इस स्टोरी को अंत तक जरूर पढ़ें, क्योंकि इसमें ऐसे ही तमाम सवालों के जवाब मौजूद हैं।मान्यताओं के अनुसार, भगवान परशुराम सबसे पहले कावड़ यात्री थे। उन्होंने गढ़मुक्तेश्वर के गंगाजल से उत्तर प्रदेश के बागपत के पास स्थित पुरा महादेव का जलाभिषेक किया था। और इसी तरह कावड़ यात्रा की परंपरा का जन्म हुआ। आपको बता दें आज गढ़मुक्तेश्वर को ब्रजघाट के नाम से जाना जाता है।परशुराम से हटकर कुछ मान्यताएं श्रवण कुमार को पहला कावड़ यात्री बताती हैं। मान्यताओं के अनुसार, जब श्रवण कुमार अपने माता-पिता को हरिद्वार में गंगास्नान करवाने के लिए ले गए थे। तब वहां से लौटते समय कावड़ में गंगाजल भरकर ले गए थे और रास्ते में शिवलिंग पर चढ़ा दिया था। इसी को कावड़ यात्रा की शुरुआत माना जाता है।रावण को भोलेनाथ का परम भक्त कहा जाता है। ऐसे में कावड़ यात्रा प्रारंभ करने का श्रेय उसे भी दिया जाता है। कहते हैं कि समुद्र मंथन के समय जब भगवान शिव ने विषपान किया था। तब उन्हें विष की तपन से बचाने के लिए रावण ने कावड़ में जल भरकर महादेव का अभिषेक किया था। इसी के बाद से कावड़ यात्रा की कहानी शुरू हो गई।

कुछ मान्यताएं तो यह भी कहती है कि जब भोलेनाथ ने विषपान किया था, तब उन्हें विष के ताप से शांति देने के लिए सभी देवताओं ने नदियों के शीतल जल से उनका अभिषेक किया था। à¤—ोमुख को गंगाजल का उद्गम स्थल माना जाता है। यहां से जल भरकर रामेश्वर का अभिषेक करने का विशेष महत्व होता है। जिसके चलते गोमुख से रामेश्वर की कावड़ यात्रा सबसे खास यात्राओं में से एक मानी जाती है।

Share This News :