Home > वायरल न्यूज़,
ये है दुनिया की सबसे महंगी कार

इटली की कार कंपनी पगानी ऑटोमोबाइल के फाउंडर होरेशियो पगानी ने इंग्लैंड के पश्चिमी ससेक्स में आयोजित गुडवुड फस्टिवल ऑफ स्पीड 2018 में पगानी जोंडा एचपी बार्शेटा को पेश किया। 

जोंडा एचपी बार्शेटा की कीमत 13.5 मिलियन पाउंड्स (तकरीबन 122 करोड़ रुपये) है, जिसकी वजह से यह कार दुनिया की सबसे महंगी कार बन गई है। इस कार में 7.3 लीटर का इंजन, छह स्पीड गियरबॉक्स मिलेंगे।

इसके अलावा सस्पेंशन, कॉयल स्प्रिंग्स दी गई हैं। कार में 789 बीएचपी की पावर मिलेगी। होरेशियो  à¤•ेवल तीन जोंडा एचपी बार्शेटा कार बनाएंगे।, जिसमें एक कार वे खुद रखेंगे। 

पहले लेम्बोर्गिनी के लिए काम करने वाले हार्सियो ने साल 1992 में अपनी कार कंपनी पगानी ऑटोमोबाइल की शुरुआत की थी। कंपनी ने पिछले 26 सालों में कई शानदार गाडि़यों का निर्माण किया है। हालांकि, फरारी, लेम्बोर्गिनी के मुकाबले कार का प्रोडक्शन काफी कम है। 

बता दें कि गुडवुड फेस्टिवल हर साल आयोजित किया जाने वाला एक इवेंट है,जिसमें ऐतिहासिक मोटर रेसिंग कारों की प्रदर्शनी की जाती है। यह इवेंट हर साल जून के अंत में या फिर जुलाई में आयोजित किया जाता है। 

 

Share This News :