Home > वायरल न्यूज़,
रेलवे AC वेटिंग रूम में रूकने वाले यात्रियों से वसूलेगा 10 रुपए प्रति घंटे का शुल्क

भोपाल। à¤°à¥‡à¤²à¤µà¥‡ आने वाले दिनों में भोपाल समेत मंडल के अन्य स्टेशनों के वेटिंग रूम में ठहरने वाले यात्रियों से प्रति घंटे 10 रुपए शुल्क वसूलने की तैयारी कर रहा है। अभी यह व्यवस्था नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन स्टेशन में लागू होगी। इसके बाद इसे भोपाल रेल मंडल में लागू किया जाएगा।

अभी एसी वेटिंग रूम में ठहरने पर कोई शुल्क नहीं लगता हैं। इस प्रस्तावित नई व्यवस्था पर राजधानी भोपाल के यात्री और रेल उपयोगकर्ता सलाहकार समिति के सदस्यों ने आपत्ति दर्ज कराई है। इनका कहना है कि रेलवे वेटिंग रूम में ठहरने वाले यात्रियों से शुल्क वसूलने की बजाए ट्रेनों को समय पर चलवाने की तरफ ध्यान दें।

ये होंगी नई व्यवस्था

यात्रियों को एसी वेटिंग रूम में ठहरने के बदले प्रति घंटे 10 रुपए शुल्क चुकाना होगा। शुरू के एक घंटे में कोई शुल्क नहीं लगेगा। इसके बाद शुल्क लगना शुरू होगा। यात्री के पास सामान्य वेटिंग रूम में बैठने का विकल्प भी होगा।

Share This News :