Home > वायरल न्यूज़,
CBSE पुनर्मूल्यांकन के नतीजों से बदल गए टॉपर्स, इशरिता बनी टॉपर

नई दिल्ली। CBSE 12वीं नतीजे जारी हुए ज्यादा वक्त नहीं बीता है और इस परीक्षा में नोएडा की छात्रा मेघना श्रीवास्तव ने टॉप किया था। लेकिन दो महीने बाद आए पुनर्मूल्यांकन के नतीजों ने उनका यह मुकाम छीन लिया है। इन नतीजों ने टॉपर ही बदलकर रख दिया और अब मेघना की जगह नागपुर की इशरिता गुप्ता सीबीएसई 12वीं की टॉपर बन गई हैं।

नई टॉपर इशरिता के बढ़े 22 नंबर

 

नागपुर की 12वीं छात्रा इशरिता गुप्ता ने 12वीं के परीक्षा परिणाम में मिले कम नंबरों को सही नहीं माना था। छात्रा इशरिता के मुताबिक, उन्हें राजनीतिक विज्ञान (पॉलिटिकल साइंस) में कम नंबर मिले थे, जबकि परीक्षा में ज्यादातर उत्तर उन्होंने सही लिखे थे। इसके बाद उन्होंने पुनर्मूल्यांकन कराने का फैसला लिया था। इशरिता के बाकी सभी विषयों में 95 नंबर से अधिक थे। पुनर्मूल्यांकन में पता चला कि उनके 17 सवालों के जवाबों में गलत तरीके से नंबर दिए गए थे। इसके बाद उनके 22 नंबर बढ़ गए। ऐसे में नोएडा की मेघना श्रीवास्तव के स्थान पर नागपुर की इशरिता गुप्ता टॉपर बन गई हैं।

 

यहां पर बता दें कि मेघना श्रीवास्तव ने 99.8 फीसद अंक हासिल किए हैं और वह नोएडा के स्टेप बाई स्टेप स्कूल से मानविकी विषय की छात्रा थीं। उन्हें 500 अंकों में से 499 मिले हैं। मेघना ने अंग्रेजी (कोर) में 99, इतिहास, भूगोल, अर्थशास्त्र और मनोविज्ञान में 100-100 अंक हासिल किए हैं।

दिल्ली के तीन छात्रों को भी मिला फायदा

 

पुनर्मूल्यांकन का लाभ सिर्फ इशरिता गुप्ता को ही नहीं, बल्कि दिल्ली के भी एक छात्र को मिला है। जानकारी के मुताबिक, इस छात्र को 3 सवालों के जवाब में गलत ढंग से नंबर दिए गए थे।

पुनर्मूल्यांकन कराने वाले 50 फीसद छात्रों के बढ़े नंबर

 

12वीं की सीबीएसई परीक्षा का पुनर्मूल्यांकन कराने को लेकर हैरान करने वाली बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि इस बार 12वीं की परीक्षा देने वाले और परीक्षा परिणाम से असंतुष्ट जितने भी छात्र-छात्राओं ने पुनर्मूल्यांकन कराने का फैसला किया था, उनमें से 50 फीसद छात्र-छात्राओं के नंबरों में इजाफा हुआ है।

सीबीएसई से मिली जानकारी के मुताबिक, 12वीं के परीक्षा परिणाम से असंतुष्ट तकरीबन 9000 छात्र-छात्राओं ने पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन किया था, इनमें से 4,632 छात्रों की उत्तर पुस्तिकाओं में नंबर देने में गड़बड़ी मिली और पुनर्मूल्यांकन में नंबर बढ़ाए गए।

 

खामी पर होगी कार्रवाई

यह बात भी सामने आई है कि अधिकतर छात्र-छात्राओँ की उत्तपुस्तिकाओं में सही जवाब पर भी शून्य नंबर दिए गए थे। अब सीबीएसई ने 214 शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। इनमें से 81 शिक्षक देहरादून क्षेत्र के और 55 शिक्षक इलाहाबाद क्षेत्र के हैं।

 

वहीं, सीबीएसई के सचिव अनुराग त्रिपाठी की मानें तो प्रत्येक उत्तर पुस्तिका को जांचने के लिए 2 शिक्षकों को रखा गया था। उन्होंने कहा कि 99.6 फीसद उत्तर पुस्तिकाएं सही तरीके से दोबारा जांची गई हैं। अनुराग के मुताबिक, तकरीबन 50 हजार शिक्षकों ने 61.34 लाख उत्तर पुस्तिकाओं की जांच की है।

Share This News :