Home > वायरल न्यूज़,
कालसर्प दोष से मुक्ति चाहते हैं तो गुरू पूर्णिमा पर करें ऐसी पूजा

 à¤¯à¤¦à¤¿ किसी की कुंडली में काल सर्प दोष विद्यमान है, जिसके कारण जीवन में अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है तो काल सर्प दोष से पीड़ित व्यक्ति को आषाढ़ी पूर्णिमा पर अपने गुरू की पूजा करनी चाहिए। गुरू द्वारा दिए गए मंत्र का जाप करना चाहिए।

गुरू की पूजा करने से गुरू द्वारा मिलने वाला आशीर्वाद जीवन में सुख, समृद्धि प्रदान करता है। इस साल आषाढ़ पूर्णिमा 27 जुलाई को पड़ रही है। इस दिन शिष्यगण अपने गुरुदेव की पूजा करके खुशहाली का आशीर्वाद मांगेंगे।

 à¤®à¤¹à¤¾à¤­à¤¾à¤°à¤¤ के रचयिता कृष्ण द्वैपायन व्यास (महर्षि वेद व्यास) का जन्म आषाढ़ी पूर्णिमा को हुआ था। महर्षि वेद व्यास को गुरुओं का गुरू कहा जाता है।

हजारों साल से महर्षि वेद व्यास के जन्मोत्सव को गुरू पूर्णिमा के रूप में मनाया जाता है। मान्यता है कि बिना गुरू के ज्ञान की प्राप्ति नहीं होती। गुरुदेव अपने शिष्यों को हर संकट से बचाते हैं। हम सालभर अपने गुरुओं से कुछ न कुछ सीखते हैं। गुरू को सम्मान देने के लिए ही गुरू पूर्णिमा पर गुरू पूजा की जाती है।

 

ज्ञान का प्रकाश फैलाकर अंधकार दूर करते हैं गुरु

शास्त्रीय मान्यता के अनुसार गुरू ही मनुष्य को सही राह दिखाकर उसका जीवन संवारते हैं। मनुष्य जीवन में जो अंधकार को दूर कर ज्ञान का प्रकाश फैलाते हैं वही असली गुरू है। 'गु' यानी अंधकार और 'रु' यानी निरोधक। अंधकार को दूर कर जीवन में उजाला बिखेरने वाले को ही गुरू कहा जाता है।

 

मंत्र जाप करने से मिलेगी सफलता

27 जुलाई को गुरू पूर्णिमा के दिन साक्षात गुरूदेव अथवा गुरू के छायाचित्र की पूजा-अर्चना करके गुरू मंत्र का जाप करना चाहिए। इस दिन मंत्रों का जाप करने से सफलता के द्वार खुलेंगे और बल-बुद्धि में वृद्धि होगी।

 

जीभ पर लिखें 'ह्वीं' मंत्र

यह भी मान्यता है कि इस दिन यदि छोटे बच्चों की जीभ पर लाल चंदन से 'ह्वीं' मंत्र लिखा जाए तो बच्चा कुशाग्र बुद्धि का होता है। उसके दिलोदिमाग में हमेशा विद्या हासिल करने के प्रति ललक बनी रहती है।

Share This News :