Home > वायरल न्यूज़,
चंद्रग्रहण के कारण गुरुपूर्णिमा पर होगा सिर्फ आधे दिन पूजन

 à¤—ुरुपूर्णिमा पर इस बार चंद्रग्रहण का साया पड़ रहा है। खग्रास चंद्रग्रहण के कारण 27 जुलाई को आधे दिन ही शिष्य अपने गुरुजनों का पूजन कर सकेंगे। इसे लेकर मंदिरों एवं गुरुधामों में भी सुबह से दोपहर 2 बजे तक ही गुरुपूर्णिमा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। हालांकि इसके बाद भी शिष्य अपने गुरुजनों के दर्शन कर सकेंगे। ग्रहण रात 11.53 बजे से प्रारंभ होगा और रात 3.49 बजे तक रहेगा। ग्रहण का मध्य काल रात्रि 1.51 बजे पर होगा। इसका कालखंड लगभग 3 घंटे 54 मिनट तक है। सूतक लगने के पूर्व ही मंदिरों के पट भी बंद हो जाएंगे।

 à¤šà¤‚द्रग्रहण का सूतक 27 जुलाई को दोपहर 2.53 बजे लग जाएगा। साल का दूसरा एवं आखिरी चंद्रग्रहण 27-28 जुलाई की दरमियानी रात पड़ेगा। ग्रहण के सूतक से पहले गुरुपूर्णिमा का पर्व मनाया जाना श्रेष्ठ है। इस तरह का संयोग पूरे 104 साल बाद बन रहा है। इसके पूर्व गुरुपूर्णिमा पर 18 साल पहले चंद्रग्रहण हुआ था।

Share This News :