Home > वायरल न्यूज़,
लड़की ने सरेआम कर दी मनचले की धुनाई

राजस्थान के भरतपुर में एक मनचले को लड़की का पीछा करना महंगा पड़ गया. मनचले की हरकतों से परेशान लड़की ने आखिरकार बीच राह उसकी जमकर धुनाई कर डाली. घटना का एक वीडिया भी कई दिनों से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.लड़की एक मोटी सी लकड़ी से मनचले को दौड़ा-दौड़ा कर पीट रही है. लड़की का आरोप है कि मनचला काफी दिनों से उसका पीछा कर रहा था और उसके बारे में अफवाह फैला रहा था. "इसने अपने दोस्तों के बीच में अफवाह फैला रखी है मेरे बारे में कि ये लड़की मेरी गर्लफ्रेंड है. यह लड़की मुझसे दिन भर में पांच से छह बार बात करती है." इसी बीच लड़का वहां से जाने की कोशिश करने लगता है तो लड़की अपनी बात वहीं रोककर दोबारा उसकी पिटाई शुरू कर देती है.

लड़की मनचले को मारे जा रही है और कह रहा है 'ऐसे बोलेगा, ऐसे बोलेगा. हिम्मत कैसे हुई तेरी. मैं यहां मेहनत करने आती हूं तो मेरा नाम खराब करेगा.' इस पर लड़का भी जवाब देता है, 'ऐसा बिल्कुल नहीं कहा. फंसाया जा रहा है मुझे.'

 

लेकिन लड़की मनचले की बात जैसे सुनती ही नहीं और डंडे से उसकी पिटाई करती रहती है. लड़की यह भी कहता है कि उसने पुलिस से इसलिए मनचले की शिकायत नहीं की, क्योंकि वह उसे सुधरने का एक मौका देना चाहती है.

Share This News :