Home > वायरल न्यूज़,
शुक्ल और कृष्णपक्ष में घटती-बढ़ती हैं हाथ की रेखाएं, हथेली का रंग भी बदलता है, जानिए इसके असर

ऐसा माना जाता है कि हाथ की रेखाओं से व्यकित के भूतकाल, वर्तमान और भविष्य तीनों का पता चलता है। वहीं यह भी मान्यता है कि जिस तरह समय बदलता है, उसी तरह कर्म और समय के अनुसार व्यक्ति की हाथों की रेखाएं और रंग भी बदल जाते हैं। हाथ में होने वाले बदलाव अक्सर शुक्लपक्ष में देखे जा सकते हैं। शुक्लपक्ष में रेखाएं बढ़ती हैं और कृष्णपक्ष में हाथ की रेखाओं का कटना, धुंधला होना और छोटा होना देखा जा सकता है।

इसके अलावा हथेली के रंग भी बदलते हैं। कभी यह लाल दिखाई देती हैं, तो कभी सफेद, भूरी और पीली भी दिखती है। इसके अलावा हथेली में कभी-कभी हल्का सा कालापन भी दिखाई देता है। लाल, गुलाबी व सफेद हथेलियों के प्रभाव को शुभ व अन्य रंगों का हथेलियों पर दिखना अशुभ माना जाता है। 
 
क्यों बदलता है हथेलियों का रंग
इंसान के कर्मों और उसके मन की इच्छाओं के आधार पर हथेलियों का रंग भी बदलता रहता है। जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण और धार्मिक विचार व्यक्ति के मन में ऐसा बदलाव कर देते हैं कि शरीर में पॉजीटिव एनर्जी बढ़ने लगती है। जिससे हाथों में ही नहीं, बल्कि व्यक्तित्व में भी बदलाव होने लगता है।
 
अध्यात्मिक à¤¹à¥‹à¤¤à¥‡ हैं à¤¸à¤«à¥‡à¤¦ हथेली वाले

 à¤à¤¸à¤¾ माना जाता है कि जिन लोगों की हथेली सफेद होती है, वे धर्म को मानने वाले व दिव्य शक्तियों में रुचि रखने वाले होते हैं। ऐसे लोग शांति प्रिय होते हैं। एकांत में रहना भी इनकी आदत हो सकती है। ऐसे लोग न तो दुख में दुखी होते हैं और न ही सुख में ज्यादा खुश होते हैं। ये लोग एक जैसे स्वभाव वाले होते हैं।
 
गुलाबी रंग की हथेलियाें वाले होते हैं आशावादी 

 à¤à¤¸à¥‡ लोगों के  à¤œà¥€à¤µà¤¨ में धन की कमी नहीं होती है। हथेली अत्यधिक गुलाबी होने पर व्यक्ति का स्वभाव परिवर्तन पसंद होता है। ये लोग परिवर्तन चाहते हैं। गुलाबी रंग की हथेलियां जिन लोगों की होती हैं, वे क्षमाशील व सौम्य व्यक्तित्व के होते हैं। हमेशा प्रसन्नता चेहरे पर दिखाई देती है। आत्मविश्वासी होते हैं। कलात्मक रुझान होता है। 
 
क्या कहता है हथेलियों का लाल रंग

जिन लोगों की हथेली लाल रंग की होती है, उन्हें सबसे अधिक धन प्राप्त होता है। शास्त्रों के अनुसार लाल हथेलियों की प्रशंसा की गई है। नीली व काली हाथेलियों को अच्छा नहीं माना गया है।

Share This News :