Home > वायरल न्यूज़,
गुप्त नवरात्र आज से, शुभ योग में होने से आराधना से मिलेगा विशेष फल

 à¤‡à¤¸ बार नवरात्र में पुष्य नक्षत्र के साथ ही सर्वार्थ सिद्धी योग भी है। नवरात्र की शुरुआत जहां पुष्य नक्षत्र में होगी, वहीं 21 जुलाई को सर्वार्थ सिद्धी योग, रवियोग व अमृत सिद्धि योग में नवरात्र का समापन होगा। सभी शुभ योग होने के चलते इस बार नवरात्र पर पूजा करने से विशेष फल प्राप्त होगा।

 à¤‡à¤¸ साल एकम व दूज एक साथ पड़ने के कारण नवरात्र महोत्सव 8 दिवसीय रहेगा। हालांकि गुप्त नवरात्र का महत्व आम लोगों की अपेक्षा साधु-संत व तांत्रिकों के लिए अधिक माना जाता है। गुप्त नवरात्र तंत्र साधना के लिए जरूरी माने जाते हैं। साधु संतों व तात्रिकों द्वारा मां भवानी की विशेष आराधना की जाती है। सिद्धि प्राप्त करने के लिए साधुओं द्वारा दिन रात हवन किए जाते हैं। हालांकि साधुओं की यह तंत्र साधना सार्वजनिक न होकर एकांत में की जाती है।

Share This News :