Home > वायरल न्यूज़,
इस मंदिर के आगे ट्रेन की रफ्तार भी हो जाती है धीमी

 à¤†à¤§à¥à¤¨à¤¿à¤• युग में विज्ञान के चमत्कार से हर कोई वाकिफ है। बदलती दुनिया के साथ इंसान ने कई बदलते दौर देखे हैं, लेकिन इसके बावजूद इंसान का भरोसा भगवान पर हमेशा से कायम रहा है।भक्तों की मुराद जब पूरी होती है तो उसकी आस्था ईश्वर में गहरी होती जाती है और वह ईश्वर की भक्ति के और करीब चला जाता है।

आपने कई चमत्कारी मंदिरों के बारे में सुना होगा। जहां आपको भगवान की शक्ति दिखाई देती है और उनके चमत्कारों से सामना होता है। अब हम आपको एक ऐसे चमत्कारी मंदिर के बारे में बताने जा रहे हैं। जहां इंसान को तो इस बात का यकीन है कि यह मंदिर चमत्कारी है। बल्कि उस मंदिर के आगे जब कोई तेज रफ्तार से ट्रेन आती है, वह भी धीमी हो जाती है। मानो ऐसा लगता है कि वह ट्रेन रुक कर उस मंदिर को प्रणाम कर रही हो।

चमत्कारी हनुमान मंदिर -

चमत्कार की अदभुत कहानी अपने में समेटे हनुमानजी का चमत्कारी मंदिर मध्यप्रदेश के शाजापुर स्थित बोलाई गांव में है। इस मंदिर के सामने से जो भी ट्रेन गुजरती है उसकी रफ्तार धीमी हो जाती है। इसके अलावा इस मंदिर से भविष्य में होने वाली घटनाओं के संकेत भी लोगों को पहले से मिल जाते हैं। इस मंदिर को श्री सिद्ध वीर खेड़ापति हनुमान मंदिर के नाम से भी लोग जानते हैं। सालभर श्रद्धालुओं का जमावड़ा यहां पर लगा रहता है और दूर-दूर से हनुमान भक्त इस मंदिर में शीश नवाने आते है।

Share This News :