Home > वायरल न्यूज़,
दुबई में कार देखकर मिला रॉयल कार बनाने का आइडिया

भोपाल। à¤®à¥à¤à¥‡ हमेशा से ही लगता था कि रॉयल वेडिंग में कपल कुछ स्पेशल फील करते होंगे। कपल के लिए रॉयल वेडिंग कार भी स्पेशल होती है, जो उन्हें स्पेशल फील कराती हैं। मैं सोचता था कि मिडिल क्लास पर्सन यह सब कुछ फील ही नहीं कर पाता है, इसलिए मैंने भी मिडिल क्लास पर्सन के लिए एक ऐसी रॉयल वेडिंग कार बनाई, ताकि वह खुद को स्पेशल और अलग फील करा सके। यह कहना था सिटी के खानूगांव इलाके के रहवासी हमीद खान का। उन्होंने एक कार को रिमोल्ड किया है। जिसमें शाही सवारी की तरह आराम और फील शामिल है।

मैंने अभी तक इस कार के लिए कोई चार्ज तय नहीं किया है। मुझे इसे बनाने का आइडिया दुबई में एक कार देखकर मिला। जिसे मैंने 2 साल पहले देखा था। मुझे लगा कि क्यों न ऐसी ही कार बनाई जाए जो अलग हो। हमारे देश में ऐसा कम ही देखने मिलता है। मैंने मिडिल क्लास से लेकर हायर क्लास तक को पसंद कर सकें। कार में एलईडी स्क्रीन, वीडियो कैमरे लगे हैं। कार को रॉयल लुक देने के लिए कई स्तर पर काम किया गया है।

 

वुडन की कलाकारी, 12 लाख का खर्च

इसके लिए मैंने फोर्ड कंपनी की कार को यूज किया है। इसमें 1.8 लीटर और 1600 सीसी इंजन कैपेसिटी है। इसमें चार लोग बैठ सकते हैं। कार में डबल एसी लगाया गया है। कार को रॉयल लुक देने के लिए एल शेप सोफा लगता है। कार को मॉडिफाय करने में तकरीबन 12 लाख से ज्यादा का खर्चा आया है। रॉयल वेडिंग कार में इंटरनेट की सुविधा के लिए वायफॉय भी लगा है। कार में वुडन की कलाकारी देखी जा सकती है।

 

युवाओं व फैमली की पसंद बनी कार

इसमें मैंने आर्टिफिशियल डायमंड भी इस्तेमाल किए हैं। रॉयल कार को एक्स्ट्रा लुक देने के लिए भी मैंने काफी प्लानिंग और डिजाइनिंग की थी। कार युवाओं से लेकर फैमली को काफी पसंद आ रही है। कार में लगे फीचर्स और सुविधाओं के कारण यह कपल को रॉयल फीलिंग दे रही हैं। कार को देशभर में कहीं भी ले जाया जा सकता है।

Share This News :