Home > वायरल न्यूज़,
एमपी : ब्यूटी पार्लर में सजने-संवरने आते हैं कुत्ते और बिल्ली

जबलपुर। à¤¤à¥€à¤¨ साल की परशियन कैट डोरा के बाल बहुत बड़े हो गए थे तो वहीं गोल्डन रिट्रीवर डॉग ब्रूजो के पंजों के नाखून काफी बढ़ गए थे। हेयर और नेट ट्रिमिंग के लिए डोरा और ब्रूजो को उनके ओनर्स ने ब्यूटी पार्लर भेजा, जहां बड़े ही आराम से दोनों ने हेयर कट और नेट ट्रिमिंग करवाई। सिर्फ ये दोनों ही नहीं लियो, मोजो भी पार्लर में अपाइंटमेंट के अनुसार अपनी बारी आने का इंतजार कर रहे थे। अभी तक आपने सुना होगा कि इंसान ब्यूटी पार्लर जाते हैं लेकिन पेट्स की ग्रूमिंग का यह नजारा देखने मिला वेटरनरी कॉलेज स्थिति पॉस एंड पर्स ब्यूटी पार्लर में। जहां पेट्स अपनी ग्रूमिंग के लिए पहुंचते हैं।ब्यूटी पार्लर की को-ऑर्डिनेटर डॉ.वर्षा शर्मा ने बताया कि अक्टूबर, 2016 में स्टूडेंट्स के लिए पेट्स की ग्रूमिंग का एक प्रोजेक्ट आया था। उसी कड़ी में कुलपति प्रो.पीडी जुयाल की प्रेरणा से इस ब्यूटी पार्लर और ग्रूमिंग सेंटर की शुरुआत हुई थी। जहां पेट्स के लिए बाथ टब से लेकिर ट्रिमर, नेल कटर, शैम्पू, टॉवल, साबुन के साथ ही उनकी जरूरत की सारी चीजें उपलब्ध हैं। वेटरनरी स्टूडेंट्स स्वेच्छा से यहां आकर पेट्स की ग्रूमिंग का काम करते हैं। किसी भी स्टूडेंट्स पर कोई प्रेशर नहीं है। स्टूडेंट्स अपनी खुशी से यहां आकर पेट्स की देखरेख करते हैं।डॉ.वर्षा शर्मा ने बताया कि पार्लर हर दिन शाम को 5 से 7 बजे तक खुलता है। संडे को दिन में 10 से 2 बजे तक ओपन रहता है। एक दिन में 2 से 3 पेट्स को अप्वाइंटमेंट दिया जाता है। एक पेट के साथ कम से कम एक घंटा लगता है। इसलिए हम लोग कम ही पेट्स को अप्वाइंटमेंट देते हैं। जिससे कम ही सही लेकिन उनकी देखरेख अच्छे से हो सके। ग्रूमिंग सेंटर के लिए स्टूडेंट्स को दिल्ली में हुई इंटरनेशनल इंडियन पेट ट्रेड फेयर से ट्रेनिंग दिलवाई गई है। पॉस एंड पर्स ब्यूटी पार्लर किसी भी गवर्नमेंट संस्थान में खोला जाने वाला पहला ब्यूटी पार्लर और ग्रूमिंग सेंटर है।

ग्रूमिंग करने वाले स्टूडेंट्स में चारू शर्मा, महेंद्र सिंह कुशवाहा, श्रेयांस मिश्रा, अरुण ओझा, सुमित कुमार पटेल, विशाल तोमर, आनंद किरार शामिल रहे। थर्ड ईयर से लेकर फाइनल ईयर के इन स्टूडेंट्स को पेट्स बहुत पसंद हैं। इसलिए ये अपनी इच्छा से ग्रूमिंग करने के लिए आते हैं। स्टूडेंट्स ने बताया कि पेशेंस के साथ पेट्स को डील करना होता है क्योंकि हम लोग वेटरनरी की पढ़ाई कर रहे हैं इसलिए उचित तरीके से मेडिकली इनकी ग्रूमिंग कर पाते हैं। पेट्स के साथ जो भी ओनर्स आते हैं उन्हें टिप्स भी दी जाती है कि वे अपने पेट्स का ध्यान कैसे रखें।

 

क्यों जरूरी है ग्रूमिंग -

- पेट्स को सिर्फ अपने घर पर रख कर उन्हें खाना देना ही काफी नहीं होता।

 

- पेट्स के बालों, नाखूनों की देखरेख के साथ उन्हें मौसम के अनुसार नहलाना भी जरूरी है।

- पेट्स के बालों को कंघा करना चाहिए इससे पुराने बाल झड़कर नए बाल आते हैं। जो उनकी ग्रोथ के लिए जरूरी है।

 

- इसी तरह पेट्स घर पर बच्चों के साथ खेलते हैं। यदि टाइम पर उनके बढ़े हुए नाखूनों को काटा नहीं गया तो बच्चों को नाखूने से चोट लग सकती है। बढ़े हुए नाखून पेट्स को भी परेशान करते हैं।

- पेट्स के बढ़े हुए बालों को कट करना चाहिए। ऐसा करने से उनके शरीर को इंन्फेक्शन से बचाया जाता है। खासकर गर्मी में हेयर कट होना ही चाहिए।

 

- डॉग्स को मौसम के अनुसार नहलाना चाहिए। ये भी उनकी स्किन के लिए आवश्यक है। गर्मी में हर दिन तो ठंड में महिने में एक दो बार नहलाया जा सकता है।

 

 

 

Share This News :