Home > वायरल न्यूज़,
अब छुट्टी के लिए आवेदन सिर्फ हिंदी में मान्य होगा

जमशेदपुर के चक्रधरपुर मंडल में हिन्दी को बढ़ावा देने की एक नई पहल शुरू हुई है। इससे रेल कर्मचारियों को ड्यूटी से विभागीय छुट्टी के लिए हिन्दी में ही आवेदन देना होगा। अंग्रेजी में दिए गए आवेदन रद्द हो जाएंगे। 

सीनियर डीसीएम भास्कर के प्रयास से रेल मंडल के वाणिज्य विभाग में हिन्दी में आवेदन पूरी तरह लागू हो गया। जबकि, हिन्दी में कामकाज को बढ़ावा देने के लिए लोको एवं कार्मिक समेत अन्य विभागों के कामकाज पर जोर दिया जा रहा है। 

पुरस्कृत करता है रेलवे: à¤¹à¤¿à¤¨à¥à¤¦à¥€ में विभागीय कार्य करने वाले कर्मचारियों को रेलवे पुरस्कृत भी करता है। टाटानगर में बुकिंग क्लर्क से लेकर कई अधिकारियों को हिन्दी के कारण पुरस्कार मिला है। टिकट निरीक्षक कक्ष में ड्यूटी रोस्टर तक हिन्दी में बन रहा है। 

राजभाषा विभाग: à¤¹à¤¿à¤¨à¥à¤¦à¥€ के प्रचार-प्रसार के लिए रेलवे राजभाषा विभाग व अधिकारी नियुक्त हैं, जो विभिन्न स्टेशनों पर घूमकर संगोष्ठी करते हैं। वहीं, टाटानगर स्टेशन पर पुस्तकालय भी खुला है, जहां कार्यक्रम होते हैं। 

ऑनलाइन सुविधा नहीं: à¤›à¥à¤Ÿà¥à¤Ÿà¥€ के लिए रेलवे में ऑनलाइन व्यवस्था न शुरू हुई है, न ही रेलवे बोर्ड से अबतक कोई आदेश हुआ है। चक्रधरपुर मंडल मेंस कांग्रेस के संयोजक शशि मिश्रा ने बताया कि छुट्टी हमेशा विभाग या सेक्शन के सुपरवाइजर देते हैं। कंप्यूटराइज्ड न होने के कारण ऑनलाइन सुविधा नहीं है। हिन्दी में रेलकर्मी आवेदन देने लगे हैं, क्योंकि अंग्रेजी से ज्यादा सरल हैं। 

Share This News :