Home > वायरल न्यूज़,
लंका मीनार जहां साथ नहीं जा सकते भाई-बहन, जानिए कारण

उत्तर प्रदेश में जालौन में 210 फीट ऊंची एक मीनार है जिसका नाम ‘लंका मीनार’ है। लंका मीनार नाम इसलिए पड़ा क्योंकि इसके अंदर रावण के पूरे परिवार का चित्रण है। इस मीनार से जुड़ी एक और मान्यता है कि यहां भाई-बहन के एक साथ आने की मनाही है। जानिए इसी बारे में -

लंका मीनार की नीचे से ऊपर तक की चढ़ाई में 7 परिक्रमाएं होती हैं। भाई-बहन ये परिक्रमा नहीं कर सकते है। यह परिक्रम एक तरह से सात फेरे मानी जाती है, जो केवल पति-पत्नी द्वारा लिए जाते हैं। इसीलिए भाई-बहन का एक साथ यहां जाना निषेध है।

खास बात यह है कि इस मीनार का निर्माण मथुरा प्रसाद ने कराया था जो रामलीला में रावण का किरदार निभाते थे। लोग बताते हैं कि रावण का किरदार उनके मन में इस कदर बस गया कि उन्होंने रावण की याद में लंका का निर्माण करवा दिया।

इस मीनार का निर्माणकार्य 1875 में शुरू हुआ था और बनने में 20 साल लग गए। तक निर्माण पर 1 लाख 75 हजार रुपए खर्च आया था।

Share This News :