Home > वायरल न्यूज़,
मंगल दे रहा अमंगल की चेतावनी, 27 जून से होगा वक्री -ऐसे पड़ेगा राशियों पर असर

 à¤¯à¥à¤¦à¥à¤§ के कारक ग्रह मंगल इन दिनों गोचर में मकर राशि में चल रहे हैं, जहां वह वक्री होकर लंबे समय तक रहेंगे। मंगल आमतौर पर एक राशि में केवल 45 दिन तक गोचर करते हैं, किन्तु हर ढाई वर्षों के बाद मंगल वक्री होते हैं और तब वह एक राशि में 7 महीनों तक भी रह सकते हैं। इस वर्ष ऐसी ही स्थिति बनी हुई है। 2 मई से मंगल मकर राशि में चल रहे हैं और 5 नवंबर तक इसी राशि में रहेंगे। इस दौरान मंगल 26-27 जून से लेकर 26 अगस्त तक वक्री रहेंगे जो कि मेदिनी ज्योतिष के अनुसार प्राकृतिक आपदा में वृद्धि होने का संकेत है। इस दौरान मंगल पूरे समय केतु से युति में रहेंगे।मंगल 26-27 जून की मध्यरात्रि के बाद 2.45 मिनट पर मंगल शनि की राशि मकर में वक्री हो रहा है। मकर मंगल की उच्च राशि भी है। यह 27 अगस्त 2018 भाद्रपद कृष्ण प्रतिपदा सोमवार को सायं 7.45 बजे इसी राशि में मंगल मार्गी हो जाएगा। वक्री हो रहे मंगल के कारण अधिकांश राशियां प्रभावित होंगी, जो लोग मंगल की महादशा, अंतर्दशा से गुजर रहे हैं, या जिनकी जन्मकुंडली में मंगल वक्री हों या नेष्टप्रद हों उन्हें इस दौरान कई तरह के संकटों से गुजरना पड़ सकता है। लोगों पर कर्ज बढ़ेगा, भूमि, भवन, संपत्ति संबंधी कार्य अटकेंगे। 27 जून को चन्द्रमा धनु राशि में प्रवेश करेगा जिसके कारण से विष योग बनेगा। शनि पहले से ही धनु राशि में गोचर है। विष योग तब बनता है जब शनि और चन्द्रमा धनु राशि में एक साथ होते हैं। कुंडली में विष योग शनि और चंद्रमा के तीसरे, सातवें या दसवें घर में होने से यह योग बनता है। जिसकी कुंडली में यह विष योग बनता है वह व्यक्ति दुखी रहता है। कुंडली में विष योग के बनने से व्यक्ति को मृत्यु, डर, मान-सम्मान खोने का डर और कर्ज का डर सताता है। यह योग महीने में एक बार जरूर आता है। क्योंकि चन्द्रमा माह में एक बार जरूर शनि के साथ गोचर होता है। जिसके कारण से यह अशुभ योग बनता है।

ऐसे पड़ेगा राशियों पर असर -

 

मेष - à¤®à¥‡à¤· मंगल की ही राशि है। दशम में मंगल वक्री होने की दो स्थितियां हैं। पहली यदि जिनकी कुंडली में जन्म से मंगल वक्री है तो उन्हें इस दौरान बहुत शुभ समाचार मिलने वाले हैं। उन्हें नौकरी में प्रमोशन मिलेगी। आर्थिक कार्यों की बाधाएं समाप्त होंगी।दूसरी स्थिति यह है कि जिनकी कुंडली में मंगल वक्री नहीं है उन्हें मंगल के वक्रत्व काल में विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा। आर्थिक संकट बढ़ेगा।

वृषभ - à¤‡à¤¸ राशि के लिए मंगल वक्री नवम स्थान यानी कर्म भाव में होगा। इससे उनके कार्य प्रभावित होंगे। वृषभ राशि वालों के कई कार्य अटक जाएंगे। मन, मस्तिष्क और शरीर में आलस्य छाया रहेगा। कर्ज देने-लेने से बचें।

 

मिथुन - à¤‡à¤¸ राशि वालों के लिए मंगल अष्टम भाव में वक्री हो रहा है। बहुत संभलकर चलने का समय रहेगा। छोटी बीमारी को भी हल्के में ना लें। यात्राएं करने में सावधानी रखें, वाहन से चोट लगने की आशंका है। कोर्ट-कचहरी, अदालती मामलों से बचने का प्रयास करें।

कर्क - à¤•र्क राशि वाले जातकों के लिए मंगल सप्तम भाव में वक्री हो रहा है। इसका सबसे ज्यादा असर पारिवारिक जीवन पर पड़ने वाला है। दांपत्य जीवन में विवाद बढ़ेंगे। पति-पत्नी के संबंधों में खटास आएगी। जो युवक-युवतियां किसी तरह की रिलेशनशिप में हैं उनमें ब्रेकअप होने की तक की संभावना है। परिवार के बुजुर्गों से मतभेद होंगे।

 

सिंह - à¤‡à¤¸ राशि वालों के लिए मंगल छठे भाव में वक्री हो रहा है। यह रोग और गुप्त शत्रुओं का स्थान है इसलिए मंगल के वक्रत्व काल में सिंह राशि वाले जातक सबसे ज्यादा बीमारियों से परेशान रहेंगे। शत्रु सक्रिय रहेंगे इसलिए अपनी कोई भी गुप्त बात सार्वजनिक रूप से शेयर ना करें।

कन्या - à¤•न्या राशि के जातकों के लिए मंगल पंचम स्थान, यानी संतान और शिक्षा के भाव में वक्री हो रहा है। इस राशि वालों को संतान पक्ष का विशेष ध्यान रखना होगा। कन्या राशि के स्टूडेंट्स या प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स को कड़ी मेहनत करने की जरूरत रहेगी।

 

तुला - à¤¤à¥à¤²à¤¾ राशि के जातकों के लिए मंगल चतुर्थ यानी सुख स्थान में वक्री हो रहा है। इससे इनके सुखों में कमी आ सकती है। भौतिक सुख-सुविधाओं में कमी आएगी। व्यापार में आर्थिक हानि की आशंका है। इस राशि के नौकरीपेशा व्यक्तियों की नौकरी पर संकट आ सकता है। आर्थिक मामलों में पिछड़ जाएंगे।

वृश्चिक - यह मंगल की ही राशि है और इसके तृतीय स्थान में मंगल का वक्री होना यह व्यक्त कर रहा है कि इस राशि के जातकों को भाई-बंधुओं की ओर से कोई बड़ी सौगात मिल सकती है। पैतृक संपत्ति में बड़ा हिस्सा मिलने वाला है। जिन लोगों की कुंडली में मंगल खराब स्थिति में हैं उन्हें कर्ज लेना पड़ सकता है। आर्थिक हानि के भी संकेत हैं।

 

धनु - à¤‡à¤¸ राशि के जातकों के लिए मंगल द्वितीय स्थान यानी धन भाव में वक्री हो रहा है। इस राशि वालों को मिलाजुला परिणाम मिलने वाला है। कहीं से अचानक खूब सारा धन प्राप्त हो सकता है। किसी बड़ी आर्थिक-व्यापारिक योजना पर काम प्रारंभ करेंगे लेकिन ध्यान रहे शत्रु सक्रिय होकर आपको नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेंगे। आर्थिक स्थिति के लिए यह समय उचित रहेगा।

मकर - à¤‡à¤¸à¥€ राशि में मंगल वक्र होकर प्रथम स्थान यानी लग्न स्थान में रहेगा। शारीरिक रूप से इस राशि वाले शिथिलता महसूस करेंगे। मानसिक रूप से विचलित रहेंगे। स्वभाव में चिड़चिड़ापन आएगा। कार्यों को स्वयं ही विराम दे देंगे। आलस्य हावी होने के कारण नए व्यापार-व्यवसाय की योजनाएं बंद हो जाएंगी। आर्थिक संकट महसूस कर सकते हैं।

 

कुंभ - à¤‡à¤¸ राशि के लिए मंगल द्वादश स्थान व्यय भाव में वक्री होगा। इस राशि वालों को मंगल के वक्रत्व काल के दौरान खर्च की अधिकता का सामना करना पड़ेगा। अनावश्यक कार्यों में पैसे और समय की बर्बादी होगी। कोई विशेष कार्य इस दौरान हो सकता है। इन तीन माह के दौरान आर्थिक संपन्नता हासिल करने के कई अवसर आएंगे।

मीन - à¤®à¥€à¤¨ राशि के जातकों के लिए मंगल एकादश भाव में वक्री होगा। यह आय स्थान है इसलिए मीन राशि वालों के आय के स्रोत प्रभावित होंगे। फंसा हुआ पैसा बड़ी मुश्किल से वापस लौटेगा। कर्ज बिलकुल न लें और किसी से उधार भी न दें। वरना पैसा फंस जाएगा। नए कार्य अभी टाल दें तो ज्यादा बेहतर रहेगा। लेन-देन के मामलों में दस्तावेजों पर सोच-समझकर हस्ताक्षर करें।

Share This News :