Home > वायरल न्यूज़,
एमपी :ज़ू में 250 ग्राम का ये बंदर, दिल जीत रही उसकी अठखेलियां

इंदौर। à¤‡à¤‚दौर के चिड़ियाघर में ब्राजिलियाई प्रजाति के नए मेहमान आए हैं। इनकी अठखेलियां सभी का दिल जीत रही है। आपको बता दें कि इंदौर के कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय में ब्राजीलियन प्रजाति के बन्दर का जोड़ा लाया गया है। इनकी खासियत ये है कि इनका वजन सिर्फ 250 ग्राम है। सीजनल फलों के अलावा उबला चिकन इन्हें खासतौर से पसंद है। ये विश्व की सबसे छोटी मारमोसेट प्रजाति के बंदर हैं।

आपको बता दें कि एनिमल एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत इन्हें बड़ौदा से लाया गया है। बाजार में एक बंदर की कीमत 4 से 5 लाख रुपए है। चिड़िया घर प्रभारी उत्तम यादव ने बताया कि एनिमल एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत हिप्पो पोटेमस के बदले बंदरों का ये जोड़ा लाया गया है। इस जोड़े के लिए कांच के खास पिंजरा बनाया गया है। जानकारी के मुताबिक औसतन 10 साल जीने वाले इन बंदर की लंबाई पूंछ से मुंह तक केवल 30 सेंटीमीटर है।

फिलहाल बंदरों के इस जोड़े को चिड़ियाघर के हॉस्पिटल में रखा गया है। जहां पिंजरे में इनकी अठखेलियां सभी का मन मोह रही है। डॉ. यादव ने बताया इस प्रजाति के कुछ बंदर अंगुली के आकार के भी होते हैं।

 

बंदरों के इन जोड़ों के अलावा ऊदबिलाव प्रजाति के योरपियन फेरेटस भी लाए गए हैं। मादा सफेद और नर काले रंग का है। इनकी उम्र 6 और 7 महीने है। इन्हें भी जू अस्पताल में रखा गया है।

Share This News :