Home > वायरल न्यूज़,
देवरानी-जेठानी की कहानी, पढ़ेंगे तो ....

 à¤•हा गया है कि गुस्से से गुस्से को नहीं जीता जा सकता। दूसरे शब्दों में कहें तो आग से कभी आग नहीं बुझती। यहां पढ़ें देवरानी और जेठानी की एक कहानी, जिसमें बताया गया है कि किस तरह थोड़ी-सी समझदारी से लड़ाई-झगड़ों को टाला जा सकता है और आपस में प्रेम से जीवन गुजारा जा सकता है।

एक देवरानी और जेठानी में किसी बात पर जोरदार झगड़ा हो गया। बात इतना बढ़ गई कि दोनों ने एक दूसरे का मुंह तक नहीं देखने की कमस खा ली और अपने-अपने कमरे में जाकर दरवाजा बंद कर लिया।

थोड़ी देर बाद जेठानी के कमरे के दरवाजे पर खट-खट हुई। जेठानी ने ऊंची आवाज में बोला- कौन है? बाहर से आवाज आई - दीदी मैं।

जेठानी ने जोर से दरवाजा खोला और गुस्से में बोली - अभी तो बड़ी कसमें खा कर गई थी। अब यहां क्यों आई हो?

देवरानी ने कहा- दीदी सोच कर तो वही गई थी, लेकिन मुझे अपनी मां की कही एक बात याद आ गई। मां ने कहा था - जब भी किसी से कुछ कहा-सुनी हो जाए तो उसकी अच्छाइयों को याद करे और मैंने भी वही किया। मुझे आपका दिया हुआ प्यार ही प्यार याद आया और मैं आपके लिए चाय लेकर आ गई।

बस, फिर क्या था, दोनों रोते-रोते एक दूसरे के गले लग गई और फिर साथ बैठकर चाय पी।

यह कहानी हमें यही शिक्षा देती है कि बिगड़ती परिस्थितियों में भी थोड़ी समझदारी दिखाई जाए तो संबंध जीवनभर बने रहेंगे।

Share This News :