Home > वायरल न्यूज़,
लैपटॉप चार्ज पर लगाकर सोने की गलती मत करना, इस शख्स का दर्द हिला देने वाला है

मुंबई। à¤ªà¤¾à¤‚च महीने से अस्पताल में, पार्शियल पैरालिसिस और 25 सर्जरी से होकर गुजर रहे निशांत केडिया ने एक ऐसी गलती कर दी जिससे उनकी जिंदगी कहां से कहां पहुंच गई। उन्होंने सोते समय अपना लैपटॉप चार्जिंग पर लगा के छोड़ दिया और सो गए। यह लैपटॉप सीधे उनके चेहरे के पास फट गया और पूरा चेहरा और शरीर ही जल गया।

रांची के 40 साल के निशांत ने मौत को करीब से देखा। महीनों तक डिप्रेशन और दर्द में जीने के बाद सोमवार को वह अपने पैरों पर खड़े हो पाए और महाराष्ट्र के ताड़देव के भाटिया हॉस्पिटल से अपने गृहनगर रांची पहुंचे ताकि अपनी नई जिंदगी शुरू कर सके।

हादसे का वो दिन 

9 दिसंबर, 2017 को सीमेंट व्यसाय करने वाले निशांत अपने बेडरूम में लैपटॉप पर काम कर रहे थे। उन्होंने पत्नी से कहा कि वे अभी काम करेंगे इसलिए वह फिलहाल दूसरे कमरे में सो जाए। काम करते-करते उन्हें झपकियां आने लगी और वह लैपटॉप को चार्जर पर ही लगा छोड़कर उसके पास चादर ढ़ककर सो गए। रात को करीब 2 बजे पत्नी ने बेडरूम में से एक धमाके की आवाज सुनी। उसने बेडरूम का दरवाजा खोलने की कोशिश की लेकिन लैपटॉप के फटने से लगी आग के कारण एयरप्रेशर से दरवाजा नहीं खुला। जैसे ही दरवाजा खुला और आग की लपटे देखी तो पत्नी और उस धमाके और चीख-पुकार के बाद घर पहुंचे पड़ोसी ने पानी डालकर आग बुझाई। निशांत का चेहरा पूरी तरह जल गया था उसने ऐसी स्थिति में भी दिमाग लगाया और दौड़कर शॉवर के नीचे चले गए वरना उनका बर्न और भी भयानक हो सकता था।

उसे तुरंत एक प्राइवेट हॉस्पिटल ले जाया गया लेकिन उन्होंने भर्ती करने से इनकार कर दिया। निशांत के कजिन प्रदीप उसे फिर नर्सिंग होम ले गए जहां मुंबई ले जाने से पहले वह 11 दिन रहे। निशांत 50 प्रतिशत जल गए थे। उनके अपर लिंब, बैक और लैग्स भी बुरी तरह जल गए थे। यह बर्न इतना गहरा था कि उसके नाक, कान बुरी तरह जले और उनकी कोहनियाों की हड्डी तक नजर आने लगी। इतना ही नहीं रिस्पिरेटरी बर्न इतना ज्यादा था कि उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट भी देना पड़ा। निशांक को स्ट्रोक भी आ गया और हार्ट फंक्शन केवल केवल 15 प्रतिशत काम कर रहा था। उसकी मल्टीपल सर्जरी हुई। स्कीन ग्राफ्टिंग भी हुई।

निशांत के परिवार के लिए सबसे बड़ी चुनौती थी उन्हें डिप्रेशन से बाहर लेकर आना। कई बार वह बहुत रोए। निशांत ये जानते थे कि वह बाल-बाल बचे हैं।

उनके मुताबिक मेरा जीवित रहना किसी चमत्कार से कम नहीं। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं यह दिन देखने के लिए जिंदा रहूंगा।

जब निशांत एयरपोर्ट पहुंचे तो करीब 100 रिश्तेदार और दोस्त उन्हें लेने के लिए एयरपोर्ट पहुंचे।

अभी तक आपने मोबाइल के फटने की ही खबरे सुनी होगी लेकिन निशांत के साथ हुए इस हादसे से साफ है लैपटॉप या फिर कोई भी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स को संभालकर यूज करना चाहिए। इन इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स को अगर चार्ज कर रहे हैं तो उन्हें सीमित समय के लिए चार्ज करें। 100 प्रतिशत चार्ज कभी न करें और भूलकर भी रात को सोते समय उन्हें चार्जर पर न लगाएं।

Share This News :