Home > वायरल न्यूज़,
बहुत गुस्सा आता है तो करें इन बातों की प्रैक्टिस

गुस्सा हर किसी को आता है, यह हम सभी मनुष्यों में पाई जाने वाली एक स्वाभाविक भावना है, और यह ज़रूरी नहीं, कि हर समय यह नकारात्मक हो। फिर भी बार-बार आने वाले गुस्से से हृदय संबंधी कई बीमारियां, उच्च रक्तचाप, डिप्रेशन और अनिद्रा जैसी बीमारियां होने का खतरा बना रहता है।

ये सब तब और बढ़ जाता है, जब व्यक्ति शॉर्ट टैंपर्ड हो और छोटी-छोटी बातों पर भी गुस्सा करता हो। गुस्से पर नियंत्रण कर पाना हर किसी के वश में नहीं होता। मगर, असलियत में यह इतना मुश्किल भी नहीं होता। यदि आप अपने गुस्से को सही दिशा देंगे और थोड़े दिन प्रैक्टिस करेंगे, तो पाएंगे कि आपको गुस्सा आना कम हो गया है। जीवन में सकारात्मक ऊर्जा भर रही है और हर तरफ से आपको खुशियां मिलने लगेंगी।

चाणक्य नीति सूत्र में आचार्य चाणक्य कहते हैं की व्यक्ति क्रोध से अपना नाश करता है। मूर्ख लोगों को किसी प्रकार का कोई ज्ञान नहीं होता वे सब कार्य बिना सोचे-विचारे ही करते हैं। ऐसे लोग व्यर्थ में क्रोध करके अपना ही नाश कर लेते हैं।

Share This News :