Home > वायरल न्यूज़,
8 जून के बाद सक्रिय होगा मानसून, ज्योतिष के अनुसार अच्छी बारिश के संकेत

उज्जैन । à¤ªà¤‚चागीय गणना के अनुसार संवत्सर तथा ग्रहों की स्थिति इस बार देश में 8 जून से मानसून सक्रिय होने के संकेत दे रही है। ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि इस बार देश में अच्छी बारिश होगी। हालांकि वर्षा ऋ तु के तीन माह ग्रहों की दिशा के आधार पर अलग-अलग प्रभाव नजर आएंगे। देश में कहीं ज्यादा, कहीं मध्यम तथा कुछ हिस्सों में खंड वृष्टि होगी।

उज्जैन में 8 जून के बाद प्री-मानसून बारिश के योग बनेंगे। किसान मई के आखिरी सप्ताह में नई फसल बोने के लिए खेत तैयार कर सकते हैं। ज्योतिषाचार्य पं.अमर डब्बावाला ने बताया पंचागीय गणना तथा ज्योतिष शास्त्र के नियमानुसार वर्षा कारक ग्रहों का प्रभाव उत्तम वृष्टि कारक होता है। इन्हीं कारकत्व के आधार पर अलग-अलग ग्रहों का राशि परिवर्तन संबंधित दिशा व क्षेत्र में वृष्टि के योग बनाता है।

8 जून को सूर्य रोहिणी नक्षत्र को छोड़कर मृगशिरा में प्रवेश करेंगे। इसी दिन अपर रात्रि में 2.43 बजे शुक्र कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। कर्क जलचर राशि है। शुक्र का प्रवेश होने से वर्षा की स्थिति मनबूत बनेगी। आने वाले दिनों में अन्य ग्रहों का राशि परिवर्तन इस दावे को ओर भी मजबूत करता नजर आता है।

कैसे बनते हैं बारिश के योग -

10 जून को बुध का मिथुन राशि में : मौसम का कारक माने जाने वाले बुध 10 जून को मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। यह उनकी स्वयं की राशि है, जो उत्तर दिशा का प्रतिनिधित्व करती है। इस दृष्टि से उत्तर दिशा में स्थित शहरों तथा उत्तरप्रदेश-उत्तराखंड में वर्षा की स्थिति निर्मित होगी।

11 जून को शुक्र का पुष्य में प्रवेश : शुक्र ग्रह का 11 जून को पुष्य नक्षत्र में प्रवेश होने से बारिश के लिए विशेष स्थिति निर्मित होगी। क्योंकि जलचर प्रकृति वाले नक्षत्र का प्रभाव शुक्र के साथ वर्षा के विशेष योग बनाएगा।

17 जून को बुध का पश्चिम में उदय : 17 जून को शाम 7.55 बजे बुध का पश्चिम में उदय होगा। इसके उदय काल से ही मौसम में विशेष परिवर्तन देखने को मिलेंगे।

25 जून को बुध का चंद्रमा की राशि कर्क में प्रवेश होगा। पुत्र की राशि में पिता का प्रवेश वृष्टि की दृष्टि से विशेष है। उत्तर-पश्चिम प्रांत में अच्छी बारिश के संकेत दे रहा है।

22 जून को सूर्य का पर्जन्य नक्षत्र में प्रवेश -

ग्रहों के राजा सूर्य 22 जून को पर्जन्य के नक्षत्र आर्द्रा में प्रवेश करेंगे। इस दिन दशमी तिथि, शुक्रवार तथा आर्द्रा प्रवेश के समय चंद्रमा निर्जल राशि (कन्या) में होंगे। पं.डब्बावाला के अनुसार पर्जन्य नक्षत्र में प्रवेश के समय भले ही चंद्रमा निर्जल राशि में होने पर भी सूर्य से केंद्र में स्थित रहेंगे। सूर्य के साथ बुध व शुक्र हैं। इसलिए वर्षा ऋतु में अति, मध्यम व खंड वृष्टि होगी।

जून अंत में अच्छी बारिश का एक योग यह भी -

ज्योतिष गणना से जून में वृष्टि के लिए मास पर्यंत अच्छे योग बन रहे हैं। महीने के आखिरी सप्ताह में भी एक योग एसा है जो अनुकूल वर्षा की स्थिति निर्मित करेगा। इस समय मंगल, शुक्र अमृता तथा बुध नीरा नाड़ी में तथा पूर्णिमा गुरुवार को होने से अनुकूल वर्षा होगी।

Share This News :