Home > वायरल न्यूज़,
बिना आधार कार्ड के अब बंदियों से जेल में मुलाकात नहीं कर पाएंगे परिजन

रायपुर। à¤°à¤¾à¤¯à¤ªà¥à¤° सेंट्रल जेल की तरह अब प्रदेश की सभी सेंट्रल जेल, जिला जेल और उप जेलों में विचाराधीन बंदियों से उनके परिजन बिना आधार कार्ड के मुलाकात नहीं कर पाएंगे। जेल मुख्यालय ने यह आदेश जारी किया है। आधार की अनिवार्यता से जेल में फर्जी मुलाकातियों पर पूरी तरह से रोक लगाने की कवायद है।

जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ में पांच सेंट्रल जेल समेत 33 जेल, 12 जिला जेल और 16 उप जेल हैं। इन जेलों में 19 हजार से अधिक बंदी हैं। सजायाफ्ता और विचाराधीन बंदियों से मिलने आने वाले परिजन, रिश्तेदार, दोस्त बिना आधार कार्ड के जेल परिसर में प्रवेश नहीं कर पाएंगे।

फर्जी लोगों पर लगेगी रोक, डाटा भी होगा अपडेट

जेल में बंदियों से मिलने आने वाले लोगों का डाटा जेल प्रशासन के पास नहीं होता था, जिसके कारण कई बार परेशानी का सामना करना पड़ता था। अब आने वालों का डाटा कम्प्यूटर में अपडेट रहेगा।

बंदियों को मिलेगा लाभ

रायपुर सेंट्रल जेल के जेल अधीक्षक और डीआईजी जेल केके गुप्ता ने बताया कि जेल बंदियों से अक्सर फर्जी मुलाकात की शिकायतें आतीं थीं, जो अब खत्म हो जाएगी। जेल से रिहा होने के बाद बंदियों को शासकीय योजनाओं का लाभ भी मिलेगा।

Share This News :