Home > वायरल न्यूज़,
शनि के प्रभाव से बचाता है नीलम, इसे धारण करने के होते हैं कई फायदे

ज्योतिषशास्त्र में कहा जाता है कि शनि की कृपा हो जाए तो लोग देखते-देखते ही राजा बन जाते है। शनि देव को प्रसन्न करने के लिए लोग कई तरह के उपाय करते है। वहीं रत्न ज्योतिष मे कहा जाता है कि नीलम धारण करने से शनि के प्रभाव से बचा जा सकता है। कहा जाता है कि नीलम अगर आपको सकारात्मक परिणाम दे तो आपको सफलता मिलने लगती है। लेकिन इसे धारण करते समय आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। 

1. नीलम रत्न का प्रभाव बहुत जल्द दिखने लगता है। कहा जाता है कि यदि नीलम आपके लिए अनुकूल नहीं है तो आपके आखों में जलन महसूस होने लगती है। 

2. नीलम रत्न अगर अच्छा फल नहीं दो रहा होता हैं तो आपको दुर्घटना में चोट लगने का डर रहता हैं।

3. नीलम अगर शुभ फल न दें तो इसे धारण करने वाले को तुरंत आर्थ‌िक नुकसान का सामना करना पड़ता है।  

4. नीलम ज‌िनके ल‌िए अनुकूल और शुभ होता है उन्हें धारण करते ही सबसे पहले स्वास्‍थ्य संबंधीं परेशानी दूर हो जाती है। 

5. इसका शुभ फल होने पर नौकरी और व्यवसाय में उन्नत‌ि का संकेत भी नीलम तुरंत देता है।

Share This News :