Home > वायरल न्यूज़,
अब LHB एसी कोचों में लगेंगी आधुनिक डिजाइन की खिड़कियां

 à¤à¤• बार फिर एलएचबी कोचों की डिजाइन को नया रूप दिए जाने की तैयारी है। थ्री टियर एसी कोचों में अखंडित लंबवत अतिरिक्त शीशे लगाए जाएंगे। इसके नए डिजाइन को अपडेट करने पीछे कारण ये है कि कोच सुंदर लगे। साथ ही इसमें बैठे यात्रियों को भी बाहरी प्राकृतिक सुंदरता का नजारा मिल सके।

रेल कोच डिजाइन नवाचार योजना के तहत तैयार नए स्वरूप को रेल मंत्रालय की उत्पादन इकाई इंटिग्रल कोच फैक्ट्री (आईसीएफ) तैयार करेगी। सेंट्रल रेलवे के मुताबिक अभी कोचों में 11 एमएम लंबाई और 680 एमएम ऊंचाई वाली अभी तक खंडित खिड़कियां लगी हैं। एलएचबी कोच को अपग्रेडशन में इसकी आंतरिक डिजाइन और यात्री सुविधाओं में कोई फेरबदल नहीं होगा। सिर्फ इसका लुक बदलेगा।

फिल्म युक्त रहेंगे शीशे

शीशे पर फिल्म लगाए जाएंगे, ताकि बाहर से आने वाली सूरज की रोशनी से आंखों में चुभन और तपिश न हो। इसमें खास बात यह होगी कि अगर कभी अचानक एसी आदि उपकरण खराब भी होते हैं तो इससे यात्रियों कोई खास परेशानी नहीं होगी।

इस सिस्टम को इजाद करने के लिए रेलवे के इंजीनियरों ने एक नया प्रयोग किया है, जिसे हर पैमाने पर प्रायोगिक तौर पर परख लिया गया है। इसके बाद सेंट्रल रेलवे ने इस नए एलएचबी कोच के निर्माण को हरी झंडी दे दी है।

अभी तक इन कोचों में ये सुविधाएं

अभी तक नए कोचों में मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट की संख्या बढ़ाई गई है। यात्रियों के बैठने के लिए आरामदायक सीटें भी लगाई गई हैं। पुराने एसी कोचों की अपेक्षा इसमें पर्याप्त स्थान दिया गया है। वहीं इसमें, बायो टॉयलेट की भी व्यवस्था है।

धीरे-धीरे सभी कोचों को बनाएंगे एलएचबी

धीरे-धीरे सभी पुराने कोचों के स्थान पर एलएचबी लगाएंगे। इसके लिए निर्माण की प्रक्रिया चल रही है। इसमें कुछ सालों का समय लगेगा। पुराने कोचों की अपेक्षा इसमें अपर सीट की ऊंचाई को कम किया जा रहा है। ऐसे में किसी भी महिला और बुजुर्ग यात्रियों को चढ़ने में काफी सहूलियत होगी।

Share This News :