Home > वायरल न्यूज़,
दूल्हे के साथ 20 बैलगाड़ियों से पहुंचे बराती

सिवनी। à¤œà¤¿à¤²à¥‡ के बरघाट में  एक अनोखी बरात निकली जिसे देखने भीड़ लगी रही। यह बरात 20 बैलगाड़ी में किसी पुरानी फिल्म की तरह निकली, बरात देख बुजुर्गों को अपने जमाने की शादियों के दिन याद आ गए।

आधुनिक दौर में जहां लोग शादी-विवाह में लाखों रुपए पानी की तरह बहा देते हैं, वहीं इसके विपरीत बरघाट नगर के युवा ने परंपरागत तरीके से शादी कर अनावश्यक खर्च पर अंकुश लगाया। गोवंश और पर्यावरण सरंक्षण का संदेश देते हुए बैलगाड़ी पर सवार होकर विवाह स्थल पहुंचा।

परंपरा को रखा ध्यान में

समाजसेवी चन्द्रप्रकाश (बंटी पटले) ने बरात परंपरागत तरीके से निकाली। दूल्हे बंटी ने बताया कि हिन्दू धर्म में गाय को माता की तरह पूजते हैं और उसकी संतान बैल भी हमारे खेतों में कृषि कार्य में उपयोगी हैं। उसने अपने निजी वाहन को छोड़कर, परंपरा को ध्यान में रखते हुए बरात बैलगाड़ी से ले जाने का निश्चय किया।

 
 
 

 

 

Share This News :