Home > वायरल न्यूज़,
बोरवेल से निकल रही है गैस, 3 साल से बन रहा है खाना

मड़ियादो। à¤à¤• तरफ जहां सरकार लोगों को धुआं से मुक्ति दिलाने के लिए उज्जवला योजना के तहत गैस कनेक्शन दे रही है ताकि महिलाओं को लकड़ी जलाकर खाना बनाने से छुटकारा मिल जाए वहीं जिले के मड़ियादो क्षेत्र के गांव मादो में एक परिवार पिछले तीन सालों से बोरवेल से निकलने वाली गैस में खाना पका रहा है और इसके लिए उसे गैस सिलेंडर पर रुपए भी खर्च नहीं करने पड़ रहे हैं।

शुरुआत में निकला था पानी -

गांव के दुर्गा सिंह लोधी ने बताया कि करीब तीन साल पहले उसने अपने खेत में बोर कराया था। शुरुआत के कुछ दिन उसमें काफी पानी निकला, लेकिन फिर अचानक ही पानी निकलना बंद हो गया। एक दिन उसका बड़ा बेटा बेजू बोर के पास पहुंचा तो उसने उसमें से आवाज सुनाई दी। बोर में देखने का प्रयास किया तो उसमें से एलपीजी की तरह गंध आई।

इसके बाद उनके छोटे बेटे झलकन ने अपना हुनर आजमाते हुए उस बोर के छेद को बंद कर दिया और उसमें एक पतली पाइप लाइन लगा दी। बोर से करीब 15 फीट दूर उसकी लाइन को पहुंचाया गया और वहां एक चूल्हा बना दिया। पाइप लाइन में एक नॉब भी लगा दी, जिससे बोर से निकलने वाली गैस को चालू बंद किया जा सके। अब ये परिवार इसी गैस में अपना खाना बनाता है और आग से जुड़े अन्य सभी कार्य उसी गैस से करता है।

लकड़ी का प्रयोग किया -

बंद दुर्गा सिंह ने बताया कि इन सालों में उन्होंने लकड़ी का उपयोग बंद कर दिया है, क्योंकि बोर से लगातार गैस निकलती है और उन्हें जब जरूरत होती है वह उसे जलाकर उसका उपयोग कर लेते हैं। गैस बर्बाद न हो, इसलिए पाइप लाइन को बंद चालू करने का भी सिस्टम लगा दिया है।

Share This News :