Home > वायरल न्यूज़,
अब SIM और नेटवर्क के बिना भी कर पाएंगे मोबाइल कॉलिंग

नई दिल्‍ली। à¤…गर आप भी किसी ऐसी जगह कभी फंसे हैं जहां खराब सिग्‍नल हैं या कोई मोबाइल नेटवर्क नहीं मिला हो। फ्रिक छोडि़ये।

जल्‍द ही आप घर या ऑफिस के वाईफाई, ब्रॉडबैंड से कनेक्‍ट होकर मोबाइल या लैंडलाइन फोन कॉलिंग कर सकेंगे। सरकार ने इंटरनेट टेलीफोनी सुविधा के प्रस्‍ताव को मंजूरी दे दी है।

टेलीकॉम आपरेटर्स और अन्‍य कंपनियां जो कि टेलीफोन का लाइसेंस रखते हैं, वे अब आपको एक नया मोबाइल नंबर ऑफर कर सकेंगे जिसके लिए सिम की जरूरत नहीं होगी।

यह इंटरनेट टेलीफोनी ऐप को डाउनलोड करके एक्टिवेट किया जा सकेगा। ट्राई ने गत वर्ष अक्‍टूबर में इसका प्रस्‍ताव सरकार को भेजा था।

इसका मक़सद उपभोक्‍ताओं के लिए कनेक्टिवटी का नया विकल्‍प सुझाना था जो कि कॉल ड्राप की समस्‍या से बहुत परेशान हैं।

अंतर मंत्रालयीन दूरसंचार आयोग ने इस प्रस्‍ताव को मंजूरी दे दी है। इसे टेलीकॉम सेक्‍टर की कंपनियों रिलायंस जियो, बीएसएनएल, एयरटेल आदि के साथ मिलकर शुरू किया जाएगा।

ट्राई में एडवाइजर अरविंद कुमार बताते हैं कि इससे उपभोक्‍ताओं को कनेक्टिविटी की नई च्‍वाइस मिलेगी। इससे विकल्‍प खुलेंगे। खासतौर पर उन क्षेत्रों में जहां नेटवर्क की समस्‍या है।

प्रक्रिया को समझाते हुए एक अधिकारी ने बताया कि इंटरनेट टेलीफोनी के लिए उपभोक्‍ता को ऐप डाउनलोड करना होगा। इसके बाद उसे 10 डिजिट का नंबर दिया जाएगा जो मोबाइल नंबर होगा।

आप एयरटेल की सिम का उपयोग करते हों लेकिन बाद में जियो इंटरनेट टेलीफोनी एप डाउनलोड करने पर आपको नया व अलग नंबर मिलेगा।

यह ऐप ब्राडबैंड से कॉल करने में सक्षम होगा। हालांकि आपको सेम सर्विस प्रोवाइडर का ही ऐप डाउनलोड करना होगा।

Share This News :