Home > वायरल न्यूज़,
एक महिला को अपनी पत्नी बताकर दो युवक पहुंचे थाने

धमतरी। à¤¸à¤¿à¤Ÿà¥€ कोतवाली थाना में  अनोखा मामला सामने आया। एक महिला को अपनी पत्नी बताते हुए दो लोग थाना पहुंचे। माजरा जानकर पुलिस भी हैरत में पड़ गई थी। सिटी कोतवाली पहुंचे खेमलाल ने बताया कि वह फोटो लेकर अपनी पत्नी के गुम होने की रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचा है।

इसके कुछ समय बाद जिस महिला की फोटो खेमलाल ने रखी थी, वही डोमन नाम के व्यक्ति के साथ थाने आ गई। इसके बाद डोमन और खेमलाल दोनों महिला को अपनी पत्नी बताते रहे। पुलिस ने जब महिला से जानकारी ली। तब महिला ने बताया कि पूर्व में उसकी शादी ट्रक ड्राइवर के साथ हुई थी। तीन बच्चे भी हुए।

तीनों बच्चों को ट्रक ड्राइवर अपने साथ ले गया। 28 अप्रैल 2018 को उसने डोमन के साथ आर्य समाज में शादी की है। खेमलाल उसका पति नहीं है। खेमलाल से जान पहचान जरूर है। समय-समय पर खेमलाल मदद करता था। अंत में खेमलाल, डोमन और महिला आपसी रजामंदी के बाद थाने से चले गए। किसी ने शिकायत दर्ज नहीं कराई।

Share This News :