Home > वायरल न्यूज़,
फेरे लेने से पहले सिपाही बनने के लिए लगाई गायत्री ने दौड़, हुई चयनित

राजनांदगांव। à¤œà¤¿à¤²à¤¾ पुलिस बल के लिए चल रही भर्ती प्रक्रिया में रविवार सुबह 8वीं बटालियन परिसर में रोचक नजारा दिखा। शहर से करीब 13 किलोमीटर दूर ग्राम डंगनिया की युवती गायत्री साहू शारीरिक दक्षता परीक्षा के तहत दौड़ लगाने पहुंची थी। उसके हाथों में मेहंदी सजी थी। पूरा शरीर हल्दी की सुगंध से महक रहा था। इस दौरान वहां पहुंची प्रतिभागियों की नजर उसी की तरफ रही।

शादी के चंद घंटे पहले गायत्री ने शारीरिक दक्षता परीक्षा पास कर ली। अब वह लिखित परीक्षा में बैठेगी। आठवीं बटालियन परिसर में महिला पुलिसकर्मियों की भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता के साथ ही दस्तावेजी जांच की प्रक्रिया चल रही है। रविवार को डंगनिया में रहने वाला गायत्री पिता केशव साहू का भी नंबर था। गायत्री की शादी भिलाई

के जामुन गांव में तय हुई है। वहां से रविवार को ही दोपहर में बारात आयी, लेकिन इसके पहले युवती ने भर्ती प्रक्रिया पूरी की।

सुबह चार बजे पहुंची थी à¤¬à¤¾à¤°à¤¾à¤¤

दोपहर में और फेरे शाम को गोधुलीबेला में पड़ने वाला था। इसके पहले गायत्री को दौड़ में हिस्सा लेना था। इसके लिए उन्हें अन्य प्रतिभागियों के साथ सुबह पांच बजे बुलाया गया था। वह एक घंटे पहले ही भर्ती स्थल पर अपने जीजा के साथ पहुंच गई थीं। दौड़ में वह पास भी हो गई। भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो रहे अफसरों ने गायत्री को दौड़ पास करने के साथ ही शादी की भी बधाई दी।

Share This News :