Home > वायरल न्यूज़,
अमरनाथ तीर्थयात्रा के लिए मौके पर ही होगा पंजीकरण

जम्मू: अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले तीर्थयात्रियों को 4 जगह मौके पर ही पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध होगी। श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी उमंग नरूला ने आज बताया कि यात्रा अवधि के दौरान जम्मू में वैष्णवी धाम, सरस्वती धाम, जम्मू हाट और गीता भवन राम मंदिर में पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। दक्षिण कश्मीर हिमालय में 60 दिवसीय वार्षिक अमरनाथ यात्रा 28 जून को शुरू होगी और इस साल यह यात्रा 20 दिन अधिक चलेगी।

यात्रा रक्षाबंधन के दिन 26 अगस्त को समाप्त होगी। देश भर में विभिन्न पंजीकरण केन्द्रों पर अब तक 1 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने पहले ही पंजीकरण करवा लिया है। अमरनाथ तीर्थयात्रा के लिए हैलीकॉप्टर टिकटों की बुकिंग 27 अप्रैल से शुरू होगी।

Share This News :