Home > वायरल न्यूज़,
पुरुषों के लिए गर्भनिरोधक गोली बनाने में मिली कामयाबी, जल्द होगी उपलब्ध

महिलाओं के लिए उपलब्ध गर्भनिरोधक गोली की तरह अब पुरुषों के लिए भी गोली जल्द उपलब्ध होगी। शोधकतार्ओं ने ऐसे कम्पाउंड की खोज की है जो शुक्राणु की सक्रियता पर नियंत्रण रख सकता है। यह फर्टिलाइजेशन की क्षमता को कम कर सकता है।

इसका इस्तेमाल करके पुरुषों के लिए भी अब निरोध की गोली बनाई जा सकती है जो आबादी नियंत्रण के लिए कारगर उपाय साबित हो सकती है। à¤ˆà¤ªà¥€ 55 नामक यह यौगिक शुक्राणु की गतिशीलता को शिथिल कर देता है और इससे हॉर्मोन पर भी कोई असर नहीं होता है। 

जर्नल पीएलओएस वन में प्रकाशित इस शोध में दावा किया गया है कि इस यौगिक से 'पुरुष-गोली' बनाई जा सकती है जो जन्म दर को नियंत्रित करने में कारगर साबित होगा और इसका कोई दुष्प्रभाव भी नहीं होगा। वर्तमान में पुरुषों के लिए कंडोम और नसबंदी के उपाय उपलब्ध हैं। 

इस गोली का परीक्षण बंदरों पर किया गया है। शोधकर्ता अमेरिका के ओरेगन हेल्थ एंड साइंस यूनिवर्सिटी स्थित ओरेगन नेशनल प्राइमेट रिसर्च सेंटर की मेरी जेलिंस्की ने कहा कि उपयोग के 18 दिन बाद सभी लंगूरों में पूरी तरह से सुधार के लक्षण पाए गए।

Share This News :