Home > वायरल न्यूज़,
कोलेस्ट्रॉल घटाने वाले इंजेक्शन से 25 % कम होगा हार्ट अटैक का खतरा

ब्रिटिश विशेषज्ञों ने कोलेस्ट्रॉल घटाने के लिए एक ऐसा इंजेक्शन बनाने में सफालता हासिल की है, जिससे हार्ट अटैक के खतरे को 25 फीसदी तक घटाया जा सकता है। इस नतीजे पर पहुंचने के लिए विशेषज्ञों ने 19000 मरीजों पर अध्ययन किया और इसके परिणाम बीते माह हुई यूएस कार्डियोलॉजी कॉन्फ्रेंस में प्रस्तुत किए गए।

तकरीबन दो साल पहले ब्रिटिश दवा नियंत्रक नाइस ने एलिरोक्यूमैब के लिए एनएचएस को मंजूरी दी थी। संस्थान ने ऐसे लोगों को यह इंजेक्शन लगाने की मंजूरी दी थी, जिनके परिवार में हाई कोलेस्ट्रॉल का इतिहास रहा है। विशेषज्ञों ने बताया कि इस इलाज पर एक साल में 408066 रुपये का खर्च आएगा। मगर इसके इस्तेमाल से हार्ट अटैक की आशंका को 25 फीसदी तक घटाया जा सकता है।

इस शोध में शामिल सभी मरीजों को पहले हार्ट अटैक हो चुका था या हृदय संबंधी अन्य समस्या के शिकार थे। शोध के दौरान देखा गया कि एलिरोक्यूमैब हृदय संबंधी बड़ी समस्याओं के खतरे 15 फीसदी तक कम किए जा सके। बाजार में यह दवा प्रालुएंट के नाम से उपलब्ध है। जिन मरीजों के कोलेस्ट्रॉल का स्तर बहुत ज्यादा था और उन्हें प्रालुएंट और स्टेटिन साथ में देने पर हृदय संबंधी समस्याओं का खतरा 24 फीसदी तक कम हो गया। 

प्रत्येक दो या चार हफ्ते में दिए जाने वाले इस इंजेक्शन को सनोफी और रीजेनेरॉन ने विकसित किया है। रीजेनेरॉन के डॉक्टर जॉर्ज यानकोपूलस ने कहा कि कई ऐसे लोग हैं, जिन्हें एक बार हार्ट अटैक हो चुका है और उन्हें कोलेस्ट्रॉल स्तर घटाने की बेहद जरूरत है। इन मरीजों को प्रालुएंट से भविष्य के खतरे घटाने में काफी मदद मिली।

Share This News :