Home > वायरल न्यूज़,
हर एक फ्रेंड जरूरी होता है...अब तो वैज्ञानिकों ने भी मानी बात

अच्छे दोस्तों का साथ हो तो मुश्किल से मुश्किल समय भी आसानी से कट जाता है। यह बात वैज्ञानिक अध्ययन में भी साबित हो चुकी है। हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के विशेषज्ञों ने एक अध्ययन में कहा कि खुशहाली के लिए धन-दौलत और सफलता से ज्यादा जरूरी है अच्छे दोस्तों का साथ।

हैरत की बात यह है यह अध्ययन तकरीबन 80 साल तक चला। विशेषज्ञों ने 1938 के ग्रेट डिप्रेशन काल के 238 मित्रों पर अध्ययन केंद्रित किया। यह सभी हार्वड कॉलेज के छात्र थे और करीबी दोस्त थे। इसे अपनी तरह का सबसे लंबा अध्ययन कहा जा रहा है। इसके आधार पर विशेषज्ञों ने बताया कि हम अपने संबंधों में जितने प्रसन्न होंगे, उतना ही हम जीवन से संतुष्ट और खुशहाल होंगे।

खास बात यह है कि इस अध्ययन में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉन एफ. केनेडी और वॉशिंगटन पोस्ट के एडिटर बेन ब्रैडली को भी शामिल किया गया। अध्ययन के लिए विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों की सेहत और जीवन में होने वाली घटनाओं, करियर और शादी में सफलता को केंद्र में रखा। 

उन्होंने देखा कि किसी पर कभी कोई मुश्किल आई तो, अच्छे दोस्तों ने उसके बुरे प्रभावों से उबरने में मदद की। मैसाच्युसेट्स जनरल हॉस्पिटल में साइकेट्रिस्ट और हार्वर्ड मेडिकल स्कूल में साइकाइट्री विभाग में प्रोफेसर और प्रमुख शोधकर्ता रॉबर्ट वेलडिंगर ने कहा कि हमारे रिश्ते और उसमें संतुष्टि का हमारी सेहत पर काफी असर पड़ता है।

Share This News :