Home > वायरल न्यूज़,
RBI का नया नियम, बैंक खाता खुलवाने लिए आधार होगा जरूरी

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI)ने किसी भी बैंक में खाता खुलवाने के लिए आधार जरूरी कर दिया है। लेकिन यह नियम तब पूरी तरह से प्रभाव में आएगा जब सुप्रीम इस पर अपना फैसला सुनाएगा। हालांकि सु्प्रीम कोर्ट के फैसले इसे आरबीआई की गाइडलाइन के रूप में माना जाएगा।


बिना आधार के नहीं खुलेगा नया खाता
आरबीआई की नई गाइडलाइन्स के अनुसार, बिना आधार के अब बैंक में कोई भी अपना खाता नहीं खुलवा सकेगा। नए ग्राहकों को केवाईसी के तौर पर अब आधार नंबर, पैन नंबर या फिर फॉर्म 60 भरना होगा। आरबीआई ने अपने नोटिस में कहा कि केंद्र सरकार ने जून 2017 में पीएमएलए कानून में संशोधन किया था, जिसके बाद से आधार को सभी वित्तीय खातों के लिए जरूरी कर दिया गया था।


हालांकि आरबीआई ने इस नए नियम में कुछ राज्यों को छूट भी दी है। जिन राज्यों को आरबीआई की गाइडलाइन्स से छूट मिली है उनमें जम्मू-कश्मीर, असम और मेघालय हैं। लेकिन बाकी राज्यों में यदि आपका पहले से भी कोई खाता तो उसे चालू रखने के लिए आधार देना होगा।

Share This News :