Home > वायरल न्यूज़,
चार धाम यात्रा कल से, 29 और 30 अप्रैल को खुलेंगे बद्री-केदार के कपाट

 à¤¬à¥à¤§à¤µà¤¾à¤° को गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही चार धाम यात्रा का शुभारंभ हो जाएगा। इस खास दिन के लिए गंगोत्री और यमुनोत्री मंदिर को फूलों से सजाया जा रहा है। बद्रीनाथ धाम में भी साफ सफाई का कार्य पूरा हो चुका है और मंदिर में रंग रोगन का कार्य अंतिम चरण में है।

केदारनाथ के कपाट 29 और बद्रीनाथ के कपाट 30 अप्रैल को श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे। इस बार चार धाम यात्रा को लेकर स्थानीय लोगों में खासा उत्साह है। 2013 में आई आपदा के बाद पसरा सन्नाटा खत्म होने में भले ही दो साल लगे, लेकिन यात्रा को पटरी में आने में लंबा समय लगा।

उत्तरकाशी में होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष शैलेंद्र मटूड़ा बताते हैं कि कारोबार के लिहाज से 2016 और 2017 दोनों अच्छे थे। आपदा का दुःस्वपन अब बीती बात है। इस बार गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में रिकॉर्ड तीर्थ यात्रियों के पहुंचने की उम्मीद है।

गौरतलब है कि उत्तरकाशी में दो धाम स्थित होने के कारण 60 फीसदी स्थानीय आबादी की आजीविका यात्रा पर ही निर्भर है। बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी बीडी सिंह भी कहते हैं कि इस बार बद्रीनाथ में भी होटल और धर्मशालाओं की एडवांस बुकिंग काफी ज्यादा है। वह बताते हैं कि करीब डेढ़ माह के तक के लिए ज्यादातर होटल और धर्मशालाओं में अस्सी फीसदी बुकिंग है।

यात्रा में हो सकते हैं बर्फ के दीदार

केदारनाथ और बद्रीनाथ में भी हिमपात का सिलसिला जारी है, वहीं गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में घने बादल छाए हुए हैं। मौसम का मिजाज ऐसा ही रहा तो चार धाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं को शायद बर्फ के दीदार हो जाएं। ऐसे में उम्मीद है कि यहां हिमपात हो सकता है। इसके अलावा निचले इलाकों में बारिश से सर्दी का एहसास बढ़ गया है।

Share This News :