Home > वायरल न्यूज़,
लोकप्रिय हस्तियों की सूची में पीएम मोदी, बिग बी, ऐश, प्रियंका, दीपिका शामिल

एक अंतरराष्ट्रीय शोध कंपनी यू गॉव के सर्वे में दुनिया के प्रमुख हस्तियों की लोकप्रियता के आधार पर सूची तैयार की गई है। इस सूची में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बॉलीवुड स्टार अमिताभ बच्चन ने जहां पुरुषों के वर्ग में जगह बनाई है, वहीं महिलाओं में एश्वर्या राय, प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण का नाम शामिल है। 

इस सूची में पहले नंबर पर अमेरिकी कारोबारी बिल गेट्स पुरुषों के वर्ग में टॉप पर हैं वहीं हॉलीवुड अभिनेत्री एंजेलिना जोली ने महिलाओं की सूची में बाजी मारी है। यू गॉव ने दुनिया के 35 देशों की चुनिंदा नामी हस्तियों को इस सूची शामिल किया है। इस सर्वे में 37 हजार लोगों ने हिस्सा लिया है।

इस सूची में भारत से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमिताभ बच्चन पुरुषों के वर्ग में क्रमश: आठवें और नवें नंबंर हैं। लोकप्रिय महिला हस्तियों की सूची में भारत से दो पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने जगह बनाई है। पूर्व मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय और प्रियंका चोपड़ा क्रमश: 11वें और 12वें नंबर हैं, तो दीपिका पादुकोण ने 13 स्थान पर कब्जा जमाया है। 

पुरुषों की सूची

  1. बिल गेट्स
  2. बराक ओबामा
  3. जैकी चैन
  4. शी जिनपिंग
  5. जैक मा
  6. व्लादिमीर पुतिन
  7. दलाई लामा
  8. नरेंद मोदी
  9. अमिताभ बच्चन
  10. क्रिस्टियानो रोनाल्डो
  11. लियोनेल मेसी
  12. वॉरेन बफेट
  13. डेविड बेकहम
  14. एलन मस्क
  15. माइकल जॉर्डन
  16. पोप फ्रांसिस
  17. डोनाल्ड ट्रंप
  18. एंडी लाउ
  19. रिसेप तैयप एर्दोगन
  20. इमरान खान

महिलाओं की सूची

  1. एंजेलिना जोली
  2. मिशेल ओबामा
  3. ओपराह विनफ्रे
  4. क्वीन एलिजाबेथ (द्वितीय)
  5. हिलेरी क्लिंटन
  6. एमा वॉटसन
  7. मलाला यूसुफजई
  8. एंजेला मर्केल
  9. टेलर स्विफ्ट
  10. मडोना
  11. ऐश्वर्या राय
  12. प्रियंका चोपड़ा
  13. दीपिका पादुकोण
  14. गैल गैडोट
  15. थेरेसा मे
  16. लियु यीफी
  17. यांग मी
  18. फैन बिंगबिंग
  19. ज्हाओ वी
  20. एलिजाबेथ वॉरन

Share This News :