Home > वायरल न्यूज़,
गर्मी का नया फ्लेवर - लौंग सेव और झन्नाट मिर्ची आइसक्रीम

इंदौर। à¤—र्मी का सीजन शुरू होते ही याद आती है ठंडी-ठंडी आइसक्रीम। आइसक्रीम के शौकीन चॉकलेट, वनीला और स्ट्रॉबेरी फ्लेवर्स से तो वाकिफ होंगे, मगर इन दिनों इसमें कई एक्सपेरिमेंट हो रहे हैं। जिससे ना केवल आइसक्रीम का टेस्ट बदल जाता है, बल्कि लुक भी अट्रेक्टिव हो जाता है। शहर के कई रेस्टोरेंट और आइसक्रीम पार्लर में ऐसी कई नई वैरायटी की आइस्क्रीम उपलब्ध हैं। इन्हें देखकर अंदाजा भी नहीं लगाया जा सकता कि ये आइसक्रीम है या कोई और डिश।

लाइव तवा आइसक्रीम

इस आइसक्रीम की खासियत यह है कि आप इसे बनते हुए देख सकते हैं। शहर में इसका पहला आउटलेट शुरू हुआ है। आइसक्रीम पार्लर संचालक कार्तिक पालीवाल बताते हैं इसमें 25 फ्लेवर अवेलेबल हैं, जैसे इंदौरी लौंग सेव, झन्नाट मिर्ची, कोको आना, मिंट चोको चिप्स, गुलाब जामुन, रबड़ी मावा। इन वैरायटीज को लोग खासतौर पर पसंद कर रहे हैं।

ओरियो फ्लेवर आइसक्रीम बनाने के लिए दो ओरियो बिस्किट, कैरेमल चॉकलेट मिल्क को माइनस 45 डिग्री सेल्सियस तापमान पर तवे पर डाला जाता है। फिर दो पलटे की सहायता से आइसक्रीम तैयार की जाती है। जब कम्पलीट मिक्सचर तैयार हो जाता है तो इसे रोल बनाकर सर्व किया जाता है।

आइसक्रीम विद फ्रूट

इसमें आपको रियल फ्रूट के साथ आइसक्रीम का टेस्ट मिलेगा। फ्रूट में हल्का सा चाकू लगाकर उसके अंदर रबड़ी से बना हुआ पेस्ट भरा जाता है। फिर उसे फ्रिज किया जाता है। कैफे संचालक पंकज शर्मा बताते हैं लोग इस एक्सपेरिमेंट को खूब पसंद कर रहे हैं। कोई इसे छिलके के साथ खा रहा है तो कोई छिलका निकालकर। शर्मा के अनुसार इस आइसक्रीम के करीब 100 से 160 पीस रोज बिक रहे हैं। उन्होंने बताया कि इसके लिए उन्हें अहमदाबाद आइसक्रीम फेस्ट से भी ऑफर आ चुका है। उन्होंने बताया कि यह पांच वैरायटी मैंगो, एप्पल, ऑरेंज,चीकू में उपलब्ध है। इसकी कीमत 50 से 100 रुपए है।

नाइट्रोजन आइसक्रीम

नाइट्रोजन आइसक्रीम का कॉन्सेप्ट हमारे यहां नया है। मुंबई, दिल्ली, अहमदाबाद के बाद इंदौर में यह काफी पॉपुलर हो रहा है। यह इंस्टेंट आइसक्रीम है। इसे लाइव किचन कॉन्सेप्ट पर रेडी किया जाता है। इसे बनाने में लिक्विड नाइट्रोजन का इस्तेमाल होता है। इसकी खास बात यह है आप अपने मनपसंद फ्लेवर की आइसक्रीम बनवा सकते हैं। नाइट्रोजन आइसक्रीम को वर्ल्ड की स्मूथेस्ट आइसक्रीम भी कहा जाता है। इसे पैक नहीं करवाया जा सकता। इसमें शाही गुलाब, पान, ऑरेंज, मिक्स फू्रट, गुलाब जामुन, रसगुल्ला वैरायटी मौजूद है।

कुल्फी में भी इनोवेशन

आइसक्रीम के अलावा कुल्फी में भी इनोवेशन देखने को मिल रहे हैं। नेचुरल फ्रूट से बनी कुल्फी को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। शॉप संचालक परेश बजाज बताते हैं यह सिलीगुड़ी से तैयार आती है। यहां इसे पीस करके सर्व किया जाता है। इसकी कीमत 60 से 80 रुपए तक है। शॉप पर शुगर फ्री कुल्फी भी मौजूद है, जिसकी कीमत 90 रुपए तक है।

आइसक्रीम के ये फ्लेवर भी कर रहे क्रेजी

पान कुल्फी, लीची, सीताफल, अल्फांसो, नेचुरल आइसक्रीम, राजभोग, फ्लेवर केक आइसक्रीम , सोड़ा आइसक्रीम। इनके अलावा डायबिटीज पेशेंट भी आइसक्रीम का मजा ले पाएं, इसे ध्यान में रखते हुए मार्केट में शुगर फ्री आइसक्रीम भी है। इसकी बाजार में काफी डिमांड है।

Share This News :