Home > वायरल न्यूज़,
वन कर्मियों ने लाठी-़डंडो से बुझा ली पाठा के जंगल की आग, सेना का हेलीकाप्टर सर्वे कर वापस

 à¤šà¤¿à¤¤à¥à¤°à¤•ूट .पांच दिन जूझने के बाद वन विभाग के कर्मचारियों ने लाठी-डंडों से ही पाठा के जंगल में लगी आग बुझा ली। रविवार को विशेष हेलीकाप्टर से पानी का छिड़काव कर आग बुझाने की तैयारी थी। वायुसेना का विशेष आपदा राहत हेलीकाप्टर रविवार की सुबह देवांगना हवाई पट्टी पर उतरा। हेलीकाप्टर में वायुसेना की छह सदस्यीय टीम सवार थी। डीएफओ व तहसीलदार ने हेलीकाप्टर के जरिए जंगल का हवाई सर्वे किया। सर्वे के बाद दावा किया गया कि जंगल की आग पूरी तरह से बुझ चुकी है। à¤•रीब आठ बजे सेना का विशेष विमान वापस इलाहाबाद के लिए रवाना हो गया।

पांच दिन से देवांगना घाटी की हवाई पट्टी से लेकर सिद्धपुर, मरजादपुर, मुस्लिम पुरवा आदि इलाके के जंगलों में à¤†à¤— लगी थी। पहाड़ी इलाका होने की वजह से आग पर काबू पाना मुश्किल हो रहा था। शासन के आग्रह पर वायुसेना मदद को आगे आयी। शनिवार को वायु सेना के हेलीकाप्टर ने दो बार आकर हवाई सर्वे किया था। डीएम व एसपी भी सेना की टीम के साथ सर्वे के लिए गए थे। तय हुआ था कि रविवार की सुबह सेना का विशेष आपदा राहत हेलीकाप्टर से पानी का छिड़काव कर à¤†à¤— बुझाएगा।

Share This News :