Home > वायरल न्यूज़,
हाथ में है ये निशान तो जिंदगी भर पीछा नहीं छोड़ेगा दुर्भाग्य!

क्या आपको लगता है कि आपको हर कदम, हर चीज के लिए अपनी जिंदगी में संघर्ष करना पड़ता है. बिना संघर्ष के आपको अपनी जिंदगी में आज तक कुछ नहीं मिला. कड़ी मेहनत के बावजूद आपको सफलता नहीं मिलती है जबकि आपके कई दोस्त बहुत आसानी से अपना मुकाम हासिल कर लेते हैं.जीवन संघर्ष का दूसरा नाम है. कभी अपनी जरूरतों के लिए, कभी अपनी इच्छाओं और सपनों को पूरा करने के लिए संघर्ष करना पड़ता है तो कभी दूसरों के लिए.  बिना मेहनत और संघर्ष के मिली कामयाबी कामयाबी नहीं कही जा सकती है. लेकिन जहां कुछ लोगों को अपनी जिंदगी के कुछ वक्त में ही संघर्ष में बिताना पड़ता है वहीं कुछ लोगों को छोटी-छोटी सी चीजों के लिए जिंदगी भर संघर्ष करना पड़ जाता है.यहां तक कि दुनिया के अमीर और सबसे खुशहाल लोगों ने थोड़ा-बहुत संघर्ष किया होगा लेकिन कुछ लोगों के जीवन में अंतहीन संघर्ष चलता रहता है. क्या आपको लगता है कि आपको भी अपनी लाइफ में बहुत संघर्ष करना पड़ रहा है?सोचिए, कितना अच्छा होगा कि अगर आप यह जान सकें कि अभी आपको कितना संघर्ष करना है?हाथ की रेखाओं से जैसे हम अपने करियर, शादी, प्यार, स्वास्थ्य और जिंदगी के बारे में बहुत कुछ जान सकते हैं वैसे ही हम अपनी जिंदगी में संघर्ष के बारे में भी पता कर सकते हैं. आइए जानते हैं हाथ की किन रेखाओं से पता चलता है कि जिंदगी में होने वाले संघर्ष के बारे में..अंगूठा-अगर किसी शख्स के अंगूठे पर जाल जैसे या क्रॉस जैसे कई निशान बने हुए हैं तो यह इस बात का संकेत है कि आपको दूसरों से ज्यादा मेहनत करनी होगी. आपको अपनी जिंदगी में सफलता मिलेगी लेकिन दूसरों से दोगुनी मेहनत के बल पर या कई बार कई गुना मेहनत भी करनी पड़ सकती है.2- जीवन रेखा-अगर जीवन रेखा (लाइफ लाइन) पर बहुत सारे कट बने हुए हैं तो यह संकेत है कि आपको अपनी जिंदगी के शुरुआती सालों में ज्यादा संघर्ष करना पड़ेगा. जब आप 20 या उसके आस-पास की उम्र के होंगे तो आपको लगेगा कि आपको मेहनत के अनुरूप फल नहीं मिल रहा है लेकिन भले ही उस वक्त सफलता ना मिले लेकिन बाद में आपको अपनी मेहनत का फल मिल जाता है.अगर आपकी लाइफ लाइन या जीवन रेखा सामान्य और स्पष्ट है तो आपकी जिंदगी में बहुत ज्यादा संघर्ष नहीं होगा लेकिन अगर यह हल्की और पतली है तो आपको अपनी जिंदगी में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. दूसरी तरफ अगर लाइफ लाइन जरूरत से ज्यादा गहरी और मोटी हो तो भी आपको खूब मेहनत करनी होगी. आपको आसानी से सफलता नहीं मिलेगी.हो सकता है कि शुरुआत में आपको इतना संघर्ष करना पड़ जाए कि आप हार मानकर बैठ जाए. संभवत: 35-36 के बाद आपका संघर्ष खत्म हो जाता है.भाग्य रेखा-अगर आपकी भाग्य रेखा दो हिस्सों में बंटकर अंत में फिर मिल जाती है तो यह जिंदगी में बहुत ज्यादा संघर्ष की तरफ इशारा करता है. आपको नतीजे पाने के लिए ज्यादा प्रयास करने होंगे.चेन की आकृति-अगर आपके हाथ में छोटे-छोटे द्वीपों से बनी हुई चेन की आकृति दिख रही है तो आपको लाइफ में कई मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है. यह जीवन में अस्थिरता, तनाव और फैसले ना ले पाने का प्रतीक है.हाथ की मुख्य रेखा से अगर नीचे की तरफ कई रेखाएं जा रही हैं तो- जीवन में कम तरक्की की वजह से लगातार निराशा हो सकती है. ऐसे लोगों के अंदर जीवन के प्रति नकारात्मक नजरिया हो सकता है.

Share This News :