Home > वायरल न्यूज़,
यमघट योग, हस्त नक्षत्र में मनाई जाएगी हनुमान जयंती

 à¤¯à¤®à¤˜à¤Ÿ योग, हस्त नक्षत्र में चैत्र शुक्ल पक्ष स्नान दान पूर्णिमा पर 31 मार्च को हनुमान जयंती मानाई जाएगी। हनुमान जयंती के दिन शनिवार होने का भी विशेष संयोग पड़ रहा है। इसके कारण शहर के हनुमान और शनि मंदिरों पर भी हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए भक्त विशेष पूजा-अर्जना व अभिषेक करेंगे।

पं. रामजीवन दुबे ने बताया कि इससे पहले हनुमान जयंती के ऐसे संयोग 10 साल पहले 31 मार्च 2008 में थे। यमघट योग में हनुमान जी का पूजन करना विशेष फलदायक रहेगा। उन्होंने कहा कि सवंत्सर के मंत्री शनि हैं। वहीं इन दिनों वृषभ व कन्या राशि पर ढैय्या शनि एवं वृश्चिक, धनु, मकर राशि पर शनि की साढ़े साती का प्रभाव चल रहा है। ऐसे में हनुमान जयंती के दिन शनिवार को शनि पर तेल चढ़ाने से ग्रह की शांति होगी। क्योंकि जब हनुमानजी ने शनिदेव को लंका से मुक्त कराया था तब सूर्यपुत्र शनिदेव ने हनुमानजी को वचन दिया था, कि आपकी भक्ति करने वालों की राशि में आकर भी वे कभी उन्हें पीड़ा नहीं पहुंचाएंगे।

हनुमान जी को चोला चढ़ाने से मिलेगी बाधाओं से मुक्ति

यूं तो हनुमान जयंती पर की गई पूजा हर किसी के लिए विशेष पुण्यदायक है, लेकिन विद्यार्थियों एवं व्यापारियों के लिए यह विशेष लाभदायक है। हनुमानजी भक्ति व शक्ति का संगम हैं जो भक्तों की सभी मनोकामनाओं को पूर्ण करते हैं। हनुमान जयंती पर मारुति नंदन को चोला चढ़ाने से साधक को साकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है, साथ ही सभी बाधाओं से मुक्ती भी मिलती है।

शिव के 11वें रुद्र हैं हनुमान, परोपकारी पर रहते हैं प्रसन्न

ज्योतिषियों के अनुसार चैत्र माह की पूर्णिमा पर भगवान राम की सेवा के उद्देश्य से भगवान शिव के 11वें रुद्र ने माता अंजना के यहां हनुमानजी के रूप में जन्म लिया था। पौराणिक कथाओं के मुताबिक हनुमानजी परोपकारी व्यक्ति पर हमेशा ही प्रसन्ना रहते हैं।

Share This News :