Home > वायरल न्यूज़,
मेष राशि में 27 मार्च से आ रहे हैं शुक्र ,जाने किस राशि पर पड़ेगा क्या प्रभाव

 à¤¶à¥à¤•्र को कला, धन, सौंदर्य, प्रेम, वैवाहिक सुख और भौतिक सुख का कारक ग्रह माना जाता है। शुक्र 27 मार्च को  दोपहर  2.30 पर अग्नि तत्व की राशि मेष में प्रवेश करेगा और इस राशि में 20 अप्रैल तक रहेगा। इस दौरान सौंदर्य के प्रति रुझान को बढ़ेगा।

शुक्र एक राशि में 28 दिनों तक रहता है। ज्योतिष शास्त्र में शुक्र को दैत्य गुरु की उपाधि दी गई है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिस व्यक्ति की कुंडली में शुक्र मजबूत होता है, उसे सभी भौतिक सुख-सुविधाएं मिलती हैं। आइए जानते हैं कि यह 12 राशियों पर किस प्रकार प्रभाव डालेगा।

मेष

शुक्र आपकी ही राशि में आ रहे हैं। ऐसे में यह समय आपके लिये अनुकूल परिणाम लाने वाला, व्यक्तित्व को निखारने वाला और हर मनोकामना को पूरा करने वाला हो सकता है। शुक्र का आपकी राशि में आना आपके लिये धन लाभ के योग भी बना रहा है। अविवाहित जातकों के विवाह के योग बन सकते हैं। शादीशुदा लोगों को जीवन साथी का सहयोग प्राप्त होगा। करियर में भी उन्नति देखने को मिल सकती है।

वृष

आपकी राशि से राशि स्वामी शुक्र का परिवर्तन 12वें स्थान में हो रहा है, जिसे व्यय स्थान माना जाता है। इसलिये आपके खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन इसके साथ ही धन प्राप्ति के योग भी हैं। हालांकि, स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी। कहीं, यात्रा करने का योग भी बन सकता है।

मिथुन

आपकी राशि से शुक्र 11वें यानी लाभ स्थान में गोचर कर रहे हैं। करियर और पैसों के मामले में स्थिति अच्छी रहने की उम्मीद है। आय बढ़ेगी, कार्यस्थल पर समय अनुकूल रहेगा, यात्राओं का योग भी बन रहा है। जीवन साथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। अविवाहित लोगों के लिए अच्छा समय है। सामाजिक कार्यों में आपकी सक्रियता बढ़ेगी।

कर्क

दशम भाव यानी कर्म भाव में शुक्र के आने से अच्छे योग बनेंगे। इस दौरान आप कार्य क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करेंगे। यदि घर या वाहन खरीदने की सोच रहे हैं, तो इस दौरान खरीद सकते हैं। संपत्ति के लेन-देन में भी लाभ मिल सकता है। आय बढ़ने के भी योग हैं।

सिंह

सिंह राशि वालों के लिये शुक्र का परिवर्तन नौंवे स्थान यानी भाग्य स्थान में हो रहा है। इस दौरान नौकरी बदल सकते हैं और यह समय भाग्योन्नति लाने के योग बना रहा है। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा, समाज में आपका सम्मान बढ़ेगा, धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ सकती है। बीते दिनों किए गए कार्यों का फल मिल सकता है।

कन्या

आपकी राशि से शुक्र अष्टम भाव में गोचर करेंगे। लिहाजा, थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है। सेहत के प्रति सतर्क रहें। व्यय अधिक हो सकता है और मानसिक अशांति का अनुभव हो सकता है। खान-पान में विशेष ध्यान दें, ताकि किसी बीमारी की चपेट में नहीं आएं।

तुला

तुला राशि के स्वामी स्वयं शुक्र हैं, जो आपकी राशि से सप्तम भाव में गोचर करेंगे। आपके लिए यह समय शुभ रहेगा, जीवन साथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। अविवाहित जातकों के विवाह के भी योग बन रहे हैं। नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति होने, आय बढ़ने के योग हैं।

वृश्चिक

आपकी राशि से शुक्र छठे भाव ऋण, रोग और शत्रु के भाव में गोचर करेंगे। लिहाजा, आपको इन मामलों में थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है सेहत के मामले में आपको अतिरिक्त सावधानी रखने की आवश्यकता रहेगी। करियर में प्रतिद्वंदियों से भी सावधान रहें। कार्य क्षेत्र में ध्यान देंगे, तो सफलता मिल सकती है।

धनु

धनु राशि के लिए शुक्र पांचवें भाव में गोचर कर रहा है। यदि अपने बच्चों की शिक्षा को लेकर चिंतित हैं, तो इस दौरान परेशान होने की जरूरत नहीं है। कला के क्षेत्र में काम करने वालों के लिए समय अनुकूल है। अचानक कहीं से आय होने और लाभ होने की संभावना है।

मकर

आपकी राशि से चौथे भाव यानी सुख भाव में शुक्र का गोचर होने से अचल संपत्ति संबंधी लेन-देन में लाभ हो सकता है। परिवार में मांगलिक कार्य का योग बन रहा है। आर्थिक स्थिति बेहतर बनेगी। घर में सुख और शांति का अनुभव करेंगे। नए घर और वाहन का योग बन रहा है।

कुंभ

आपकी राशि से तीसरे स्थान यानी पराक्रम भाव में शुक्र का गोचर छोटे भाई-बहनों से संबंध मधुर करेगा। इस समय यात्रा का योग बन रहा है। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। कार्यस्थल में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। मांगलिक कार्य हो सकते हैं।

मीन

आपकी राशि से शुक्र दूसरे स्थान पर जा रहा है। धन भाव में शुक्र के आने से आपके लिए अचानक धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। आपकी संवाद शैली में निखार आएगा और आप अपनी वाणी के द्वारा लोगों को प्रभावित करने में सफल रहेंगे। परिजनों और जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। शुक्र का यह परिवर्तन आपके लिए सुखद रहेगा।

Share This News :