Home > वायरल न्यूज़,
शक्तिपीठ : यहां गिरे थे माता सती के दांत, नाम पड़ा दंतेश्वरी देवी

छत्तीसगढ़ के दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा के जिला मुख्यालय में स्थित है मां दंतेश्वरी का मंदिर को देश का 52वां शक्तिपीठ माना जाता है। डंकिनी और शंखिनी नदी के संगम पर स्थित इस मंदिर का जीर्णोद्धार पहली बार वारंगल से आए पांडव अर्जुन कुल के राजाओं ने करीब 700 साल पहले करवाया था। 1883 तक यहां नर बलि होती रही है। 1932-33 में दंतेश्वरी मंदिर का दूसरी बार जीर्णोद्धार तत्कालीन बस्तर महारानी प्रफुल्ल कुमारी देवी ने कराया था।

इतिहास : à¤•ेन्द्रीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के अनुसार माता सती का दांत यहां गिरा था, इसलिए यह स्थल पहले दंतेवला और अब दंतेवाड़ा के नाम से चर्चित है। नदी किनारे आठ भैरव भाइयों का आवास माना जाता है, इसलिए यह स्थल तांत्रिकों की भी साधना स्थली है।

Share This News :