Home > वायरल न्यूज़,
बोले रुस्तम में कैसे बताऊँ पति नपुंसक हे या नहीं

भोपाल। à¤•ांग्रेस विधायक सुंदरलाल तिवारी के नपुंसकता से जुड़े सवाल पर स्वास्थ्य मंत्री रुस्तम सिंह ने विधानसभा परिसर में अजीबोगरीब बयान दिया है।

तिवारी ने विधानसभा में सवाल पूछा था कि प्रदेश के पुरुषों में शुक्राणुओं की संख्या में कमी और बढ़ रही नपुंसकता में सुधार के लिए सरकार क्या प्रयास कर रही है।

तिवारी के सवाल पर रुस्तम सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा कि सिर्फ महिला ही बता सकती है कि उसका पति नपुंसक है या नहीं। सरकार इसकी जानकारी नहीं दे सकती।

स्र्स्तम सिंह ने यह भी कहा कि कोई भी पुरुष यह सार्वजनिक नहीं करेगा कि वह नपुंसक है। स्र्स्तम सिंह ने कहा कि नपुंसकता को रोकने के लिए सरकार की कोई योजना नहीं है।

रुस्तम सिंह के बयान की आलोचना करते हुए कांग्रेस प्रवक्ता भूपेंद्र गुप्ता ने कहा कि उनका बयान आपत्तिजनक है। एक मंत्री से इस तरह की अशोभनीय टिप्पणी की उम्मीद नहीं की जा सकती।

इस मामले पर सुंदरलाल तिवारी ने कहा कि मैंने बहुत व्यापक संदर्भ में यह प्रश्न उठाया है। सरकार को इस पर सोचना चाहिए। अमेरिका, ब्रिटेन में शोध के आधार पर यह प्रश्न लगाया है। सुंदरलाल तिवारी ने सरकार से पूछा था कि नपुंसकता की बढ़ रही संख्या के सुधार को लेकर क्या कार्ययोजना तैयार की है? जब सवाल सदन में चर्चा में आया तो तिवारी मौजूद नहीं थे।

Share This News :