Home > वायरल न्यूज़,
हार्ट फेल होने से बचा सकता है विटामिन डी

सूर्य की रोशनी में पाया जाने वाला विटामिन डी काफी फायदे का होता है। इसकी कमी होने से जहां डिप्रेशन जैसी समस्या होती है, वहीं हार्ट फेल होने की आशंका भी बढ़ जाती है।

विटामिन डी की एक और खासियत सामने आई है। एक नए अध्ययन का दावा है कि हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत करने के साथ ही विटामिन डी हार्ट टिश्यू की सुरक्षा भी कर सकता है।

इससे दिल का दौरा पड़ने के बाद हार्ट फेल होने से बचाव हो सकता है। हार्ट अटैक के बाद हृदय कमजोर हो जाता है और शरीर की जरूरत के अनुसार रक्त पंप नहीं कर पाता। शोधकर्ताओं का कहना है कि विटामिन डी दिल का दौरा पड़ने के बाद हार्ट टिश्यू को चोटिल और ठोस होने से बचाता है।

इससे हार्ट फेल होने के खतरे को कम करने में मदद मिल सकती है। ऑस्ट्रेलिया के वेस्टमिड इंस्टीट्यूट फॉर मेडिकल रिसर्च के एसोसिएट प्रोफेसर जेम्स चोंग ने कहा, 'यह समस्या हार्ट टिश्यू के चोटिल होने से खड़ी होती है। इससे हृदय की प्रभावी तरीके से रक्त पंप करने की क्षमता कमजोर पड़ जाती है।'

Share This News :