Home > वायरल न्यूज़,
अपने अजब-गजब प्रसाद के चलते प्रसिद्ध हैं ये मंदिर

सभी मंदिरों में कोई न कोई वस्तु प्रसाद के रूप में भक्तों को दी जाती है। लेकिन, इन मंदिरों में मिलने वाले प्रसाद के बारे में जानकर आप हैरान हो जाएंगे।

काल भैरव मंदिर, मध्य प्रदेश - उज्जैन के सेनापति के रूप में विद्यमान काल भैरव को प्रसाद के रूप में शराब का भोग लगाया जाता है, जिसके बाद बचे हुए भाग को प्रसाद के तौर पर भक्तों में बांटा जाता है।

कामाख्या देवी मंदिर, असम - गुवाहाटी स्थित इस मंदिर की प्रसिद्धि दूर-दूर तक फैली हुई है। मां के 51 शक्तिपीठों में से एक यह पीठ तंत्र साधना के लिए सबसे ज्यादा जाना जाता है। यहां प्रसाद के रूप में भक्तों को गीला कपड़ा दिया जाता है। ऐसा कहा जाता है कि यह कपड़ा माता के रज से गीला होता है।

बालासुब्रमणियम मंदिर, केरल - बालामुरुगन भगवान को समर्पित इस मंदिर में भक्तों को प्रसाद के रूप में चॉकलेट दिया जाता है। ऐसी मान्यता है कि भगवान के बाल स्वरुप को चॉकलेट अत्यंत प्रिय है।

चूहों वाली माता, बीकानेर - राजस्थान के बीकानेर से 30 किलोमीटर दूर चूहों वाली माता का मंदिर है। इस मंदिर में आनेवाले भक्तों को चूहों का जूठा प्रसाद मिलता है। फिर भी इसे खाने वाला कोई भक्त आजतक बीमार नहीं पड़ा है।

Share This News :