Home > वायरल न्यूज़,
पति के सर पर नहीं थे बाल ,दुल्हन ने शादी से किया इंकार -फिर क्या हुआ

पटना। à¤¬à¤¿à¤¹à¤¾à¤° में एक दुल्हन ने ठीक फेरों के दौरान शादी करने से इंकार कर दिया क्योंकि उसके होने वाले पति के सिर से बाल गायब हो रहे थे। दूल्हे के गंजापन की समस्या को देखते हुए महिला ने इंकार किया, तो दूल्हे ने शादी की तय तारीख के दो दिनों के बाद अजनबी लड़की से शादी कर ली। मामला 18 फरवरी का है।

डॉ रवि कुमार दिल्ली के अस्पताल में एक न्यूरोलॉजिस्ट हैं और वह अपने परिवार के साथ शादी करने के लिए बिहार के सुगौली पहुंचे थे। शादी की सारी पारंपरिक रस्में हो रही थीं। हंसी-खुशी के माहौल में जयमाला भी हो गई थी और वे फेरों का समय आ गया था।

मगर, तभी कहानी उस वक्त बदल गई, जब दूल्हे ने मंडप में अपनी पगड़ी को हटाया। तब दुल्हन को पता चला कि उसका पति गंजा हो रहा है। लिहाजा उसने डॉक्टर रवि कुमार से शादी करने से इंकार कर दिया। दोनों परिवारों ने उसे मनाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं मानी।

कुमार ने किसी अजनबी लड़की से शादी करके घर लौटने का फैसला किया। दुल्हन के परिवार ने दुल्हन की तलाश शुरू कर दी और स्थानीय गांव की पंचायत से मदद को कहा। लोगों ने सब्जी बेचने वाले महेश प्रसाद की बेटी नेहा को डॉक्टर रवि के लिए चुना। कुमार और नेहा के शादी की तय तारीख से दो दिनों के बाद रामजानकी मंदिर में शादी कर ली।

वहीं, एक अन्य घटना में बिहार के ही नवादा जिले में रानी कुमारी ने शादी के दौरान दूल्हे सुधीर चौधरी के बीमार होने के बाद मंगलवार को उससे शादी करने से इंकार कर दिया। एक अन्य मामले में भी दुल्हन ने शादी के दिन दूल्हे से शादी करने से इंकार कर दिया क्योंकि उसका रंग काला था। उसने अपने रिश्तेदारों से कहा कि वह स्मार्ट नहीं था।

Share This News :